मुख्यमंत्री योगी ने महिलाओं को किया सम्मानित, बोले-‘ मातृ शक्ति की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि’

International Women’s Day 2021: मुख्यमंत्री योगी ने महिलाओं को किया सम्मानित, बोले-‘ मातृ शक्ति की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि’

मुख्यमंत्री योगी ने महिलाओं को किया सम्मानित, बोले-‘ मातृ शक्ति की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि’

Social Media | कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गणमान्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को इंदिरा ग़ांधी प्रतिष्ठान में अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने मिशन शक्ति के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के 12 जिलों को लखनऊ सेफ सिटी परियोजना की तरह ही बनाये जाने की सौगात दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सेफ सिटी परियोजना के तहत पहले चरण में लखनऊ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के लिए पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं। इसमें से 70 पिंक बूथ बनकर तैयार हो चुके हैं। वहीं महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों को टू-व्हीलर पिंक पेट्रोल व 10 फोर व्हीलर पिंक पेट्रोल वेहिकल दिए गए हैं। जिनसे वह लगातार स्कूल-कॉलेज व बाजारों में प्रेटोलिंग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुविधाओं के लिए शहर के 74 स्थानों पर विशेष सुविधा युक्त पिंक टॉयलेट का निर्माण भी कराया जा रहा है। 

इसमें से 18 पिंक टॉयलेट बनकर तैयार हो चुके हैं। सिटी परियोजना के तहत शहर के डार्क स्पॉट को चिन्हित कर वहां पर प्रकाश की व्यवस्था भी की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि 3625 डार्क स्पॉट चिन्हित किए जा चुके हैं। जिनमें से 660 पर प्रकाश की व्यवस्था की जा चुकी है। जबकि 1965 स्थानों पर मार्च के अंत तक लाइट लगा दी जाएगी। इससे रात में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगेगा।

1090 महिलाओं के लिए वरदान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत संचालित वूमेन पावर लाइन 1090 की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। बेहतर परिणाम मिलने के बाद वूमेन पावर लाइन की क्षमता बढ़ाने का भी काम किया जा रहा है। 

12 जिले सेफ सिटी के लिए हुए चयनित
महिला सुरक्षा के प्रति सजगता दिखाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति के दूसरे चरण में प्रदेश के 12 जिलों में यह परियोजना लागू की है। इसमें गोरखपुर, वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, आगरा, कानपुर नगर, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, झांसी, मुरादाबाद व सहारनपुर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सेफ सिटी परियोजना लागू किए जाने के लिए संबंधित मंडलों के मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एक अधिकारिता समिति का गठन किया गया है। जल्द ही इन सभी जिलों में महिलाओं-बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.