भगवान कृष्ण के दर्शन को परिवार संग आए देवेंद्र फडणवीस, सियासी सवालों से काटी कन्नी

Mathura News : भगवान कृष्ण के दर्शन को परिवार संग आए देवेंद्र फडणवीस, सियासी सवालों से काटी कन्नी

भगवान कृष्ण के दर्शन को परिवार संग आए देवेंद्र फडणवीस, सियासी सवालों से काटी कन्नी

Tricity Today | उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस परिवार के साथ दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे

Mathura News : भगवान कृष्ण के भक्तों की देश विदेश में कोई कमी नहीं है। इसमें राजनेता भी पीछे नहीं हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस परिवार के साथ दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे। उनका जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश पांडे ने स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ आनर की सलामी दी गई। देवेंद्र फडणवीस ने परिवार के साथ भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और विधि विधान से पूजा अर्चना की। 

बहुत बदल गया है मथुरा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यहां बहुत दिनों बाद आया हूं। यहां मुझे बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां की व्यवस्थाएं, साफ सफाई और वातावरण ही बहुत अच्छा लगा है। 

भक्ति के अनुकूल है ब्रज की भूमि
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ब्रज की सारी भूमि भक्ति के लिए बहुत ही अनुकूल है। उसे देखकर आनंद की प्राप्ति होती है। उन्होंने शरद पंवार और अजीत पंवार के बीच हुई मीटिंग के सवाल को टालते हुए कहा कि वह यहां भक्ति के लिए आए हैं। राजनीतिक बातें फिर कभी। वह राजनीतिक सवालों से बचते रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.