होली पर गायब हुई 4 वर्षीय बच्ची, 24 घंटे बाद मिली लाश

मेरठ में बड़ी घटना : होली पर गायब हुई 4 वर्षीय बच्ची, 24 घंटे बाद मिली लाश

होली पर गायब हुई 4 वर्षीय बच्ची, 24 घंटे बाद मिली लाश

Google Image | होली पर गायब हुई 4 वर्षीय बच्ची, 24 घंटे बाद मिली लाश

Meerut News : मेरठ से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार की देर शाम को मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में स्थित शारदा रोड चौकी के पास एक 4 साल की बच्ची खेल रही थी और खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। अब गुरुवार की दोपहर बाद लड़की की लाश पास में स्थित एक नाले में मिली है। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है। पूरे इलाके में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांधी मार्ग की घटना
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके के गांधी मार्ग के पास ललित की दुकान है। ललित की 4 साल की बेटी है। उन्होंने बताया कि बुधवार की देर शाम को ललित की 4 साल की बेटी खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई। उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से लड़की का पता चल पाया। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि 4 साल की बच्ची खेलते -खेलते नाले में गिर गई है। गुरुवार की दोपहर बाद लड़की के शव को नाले से निकाला गया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अपराध की कोई आशंका नहीं है।

पूरे इलाके में छाया मातम
जांच में पता चला है कि ललित अपनी 4 साल की बेटी उर्वी के साथ अकेला रहता था। उसकी पत्नी नेहा का काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से नेहा अपने मायके में थी। ललित का कहना है कि होली के दिन उर्वी पूरे दिन उनके साथ थी। इस घटना के बाद आस-पास के इलाके में भी मातम छा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.