प्रियंका के महिला दांव पर मायावती ने बोला हमला, 40 फीसदी टिकट को कोरा चुनावी जुमला बताया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 : प्रियंका के महिला दांव पर मायावती ने बोला हमला, 40 फीसदी टिकट को कोरा चुनावी जुमला बताया

प्रियंका के महिला दांव पर मायावती ने बोला हमला, 40 फीसदी टिकट को कोरा चुनावी जुमला बताया

Tricity Today | प्रियंका के महिला दांव पर मायावती ने बोला हमला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को जीतने के लिये कांग्रेस ने एक बड़ा दांव खेल दिया है पार्टी की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने टिकट बंटवारे में 40 फीसदी महिलाओं को हिस्सेदारी देने का एलान किया है वहीं राजनीतिक गलियारों में प्रियंका के इस ऐलान के बाद हलचल मच गयी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने निशाना साधते हुए इसे कांग्रेस का कोरा चुनावी नाटकबाजी बताया है। 

40 फ़ीसदी टिकट हिस्सेदारी पर मायावती ने महिला आरक्षण का मुद्दा उठाया
आधी आबादी को साधते हुए प्रियंका के ऐलान के कुछ ही देर बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में होती है व इनके अच्छे दिन होते हैं तो इनको दलित, पिछड़े व महिलाएं आदि याद नहीं आतीं, किन्तु अब जब इनके बुरे दिन नहीं हट रहे हैं। पंजाब में दलित की तरह यूपी में इनको महिलाएं याद आई हैं व उन्हें 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा इनकी कोरी चुनावी नाटकबाजी। महिलाओं के प्रति कांग्रेस की चिन्ता अगर इतनी ही वाजिब व ईमानदार होती तो केन्द्र में इनकी सरकार ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून क्यों नहीें बनाया? कांग्रेस का स्वाभाव है ’कहना कुछ व करना कुछ’ जो इनकी नीयत व नीति पर प्रश्नचिन्ह खड़े करता है। 

161 सीटों पर महिलाओं को मिलेगा टिकट!
बता दें कि 403 विधानसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश में कुल 14 करोड़ 16 लाख से भी अधिक मतदाता हैं जिसमे करीब 6 करोड़ 47 लाख के करीब महिला वोटर हैं। वहीं प्रियंका के ऐलान के बाद माना जा रहा है कि प्रदेश की 161 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। जानकारी के मुताबिक यूपी के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई राजनीतिक पार्टी महिलाओं पर इतना बढ़ चढ़कर भरोसा जता रही है। वहीं पार्टी के कई बड़े नेता इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि कांग्रेस 2022 का विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के चेहरे पर लड़ेगी। अब देखना ये होगा कि कांग्रेस का यूपी में प्रियंका को चेहरा बनाना और प्रियंका का महिलाओं पर इतना भरोसा जताना कितना असरदार साबित होता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.