कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह हेयर संग लेंगी सात फेरे, 29 को होगी सगाई

मेरठ की बेटी बनेगी पंजाब की दुल्हन : कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह हेयर संग लेंगी सात फेरे, 29 को होगी सगाई

कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह हेयर संग लेंगी सात फेरे, 29 को होगी सगाई

Tricity Today | कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह

Meerut News : आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से शादी की थी। अब आम आदमी पार्टी के एक और नेता परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह हेयर मेरठ की रहने वाली डॉ. गुरवीन कौर से शादी करने जा रहे हैं। 29 अक्टूबर को दोनों की मेरठ में सगाई और आठ नवंबर को चंडीगढ़ में शादी होगी।

कौन हैं गुरमीत सिंह हेयर 
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार है। बरनाला से दूसरी बार विधायक बने गुरमीत सिंह हेयर पंजाब सरकार में खेल मंत्री हैं। गुरमीत सिंह हेयर पेशे से इंजीनियर हैं। उनकी शादी मेरठ के कैंट की रहने वाले गोडविन ग्रुप के मालिक भूपेंद्र बाजवा की बेटी डॉ. गुरवीन कौर से होने जा रही है। 29 अक्टूबर को दोनों की सगाई मेरठ के होटल गॉडविन में होगी, जबकि शादी 8 नवंबर को चंडीगढ़ के फॉरेस्ट हिल रिजॉर्ट में होगी।

डॉ. गुरवीन के बारे में भी जानें 
डॉ. गुरवीन कौर के चाचा जीतेंद्र बाजवा ने बताया कि गुरवीन परिवार की सबसे बड़ी बेटी हैं। गुरवीन के छोटे भाई तनवीर बाजवा हैं। काफी समय के बाद घर में शहनाई बजेगी। रिश्तेदार भी आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि यह बाजवा परिवार में पहली शादी है। परिवार में सभी लोग तैयारियों में लगे हैं। गुरवीन की कक्षा बारह तक की पढ़ाई मसूरी से हुई है। डॉ. गुरवीन कौर ने मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी से MBBS और एमडी किया है। वह वर्तमान गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट हैं।

विभाजन के वक्त मेरठ आया था परिवार
डॉ. गुरवीन कौर के पिता भूपेंद्र सिंह बाजवा हैं। माता का नाम गुरशरण सिंह हैं। गुरवीन का ननिहाल चंडीगढ़ में है। बता दें कि विभाजन के वक्त यह परिवार पश्चिम पंजाब से मेरठ में आकर बस गया था। गुरवीन के पिता भूपेंद्र बाजवा गॉडविन समूह के निदेशक हैं। वह वर्तमान में भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी भी हैं। गॉडविन ग्रुप का गॉडविन स्कूल है। इसके अलावा मेरठ, ऋषिकेश, जैसलमेर और गोवा में फाइव स्टार होटल हैं। प्रॉपर्टी और रियल इस्टेट में भी ग्रुप का नाम है। परिवार मेरठ के अति सुरक्षित कैंट इलाके में रहता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.