आगरा में डॉक्टर को किडनैप कर 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला बदमाश साथी समेत पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

बड़ी खबर : आगरा में डॉक्टर को किडनैप कर 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला बदमाश साथी समेत पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

आगरा में डॉक्टर को किडनैप कर 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला बदमाश साथी समेत पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

Tricity Today | बदमाश बदन सिंह

Agra : शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर उमाकांत गुप्ता के अपहरण में फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह और उसके साथी अक्षय को बुधवार रात जगनेर क्षेत्र में आगरा पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को पहले सीएचसी खेरागढ़ व बाद में एसएन मेडिकल कालेज लाया गया था जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिज एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना कालोनी निवासी डा.उमाकांत गुप्ता का 13 जुलाई को बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बदमाश उन्हेंं धौलपुर के बीहड़ में ले गए थे। डॉक्टर को छोड़ने के बदले बदमाशों ने पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।

14 जुलाई को रात दो बजे पुलिस ने बीहड़ से डा. उमाकांत गुप्ता को सकुशल छुड़वा लिया था। आईजी आगरा नवीन अरोरा ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि डॉक्टर को किडनैप बदमाश बदन सिंह और उसके साथियों ने किया था। बदन सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि बदन सिंह बीहड़ में मौजूद है।

इस पर एसएसपी मुनिराज जी, एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता कई पुलिस टीमों के साथ जगनेर क्षेत्र में पहुंच गए। रात डेढ़ बजे पुलिस की जगनेर क्षेत्र के कछपुरा में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बदन सिंह और उसके एक साथी को गोली लग गई। घायल बदमाश बदन सिंह के साथी की पहचान अक्षय राठौर के रूप में हुई है। दोनों को घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.