कासगंज से बदायूं और बरेली के बीच बढ़ी दूरी, अब यात्रियों के लिए सफर हुआ महंगा

कावड़ यात्रा के कारण : कासगंज से बदायूं और बरेली के बीच बढ़ी दूरी, अब यात्रियों के लिए सफर हुआ महंगा

कासगंज से बदायूं और बरेली के बीच बढ़ी दूरी, अब यात्रियों के लिए सफर हुआ महंगा

Google Image | Symbolic Photo

Uttar Pradesh : कासगंज के सोरोंजी में कांवड़ मेले के कारण बदायूं और बरेली के बीच में बसों के रूट डायवर्जन कर दिए गए है। जिससे बदायूं और बरेली के बीच की दूरी बढ़ी है, साथ ही साथ किराये बढ़ने से यात्रियों के जेब पर भी काफी बोझ बढ़ गया है। रूट डायवर्जन से पहले बदायूं तक की दूरी 61 किलोमीटर और बरेली की दूरी 114 किलोमीटर की थी। वहीं डायवर्जन के बाद बदायूं की दूरी 37 किलोमीटर तक बढ़ी है और किराये में 31 रुपये की भी बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर बरेली के लिए दूरी 59 किलोमीटर तक बढ़ गई है और किराया भी 64 रुपये तक बढ़ा दिया हैं।

सुरक्षा के लिए किया गया बदलाव
कांवड़ मेले में आने वाले कांवड़ियों के सुरक्षा को देखते हुए इस रूट  डायवर्जन का प्लान तैयार किया गया है, जिसके चलते बदायूं और बरेली जाने वाली बसों के रूट बदल दिए गए हैं। जिससे कांवड़ यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई दिक्कत न आए।

क्या कहते है यात्री
इसी बीच एक यात्री अखिलेश कुमार का कहना है कि बसों के रूट डायवर्जन होने के बाद बीच की दूरी बढने के साथ अब जेब भी अधिक हल्की करनी होगी। एक और यात्री दिनेश कुमार का कहना है कि बदायूं और बरेली दोनों ही जगह के लिए रूटों का डायवर्जन किया गया है। जहां किराये का बोझ इतना बढ़ गया है, वहीं गंतव्य तक पहुंचने के लिए उन्हें अधिक समय भी लगेगा।

कासगंज डिपो के संचालक प्रभारी बृजेश कुमार का बयान 
कासगंज डिपो के संचालन प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि कांवड़ मेले के कारण रूट को बदला गया है। अब नए रूट से होकर बसों का संचालन किया जाएगा। अब कांवड़ियों के लिए भी भीड़ कम हो जाएगी। तब तक डायवर्जन से पहले इन रूट पर बसों का संचालन किया जा सकता है।

अब ये है नया रूट
कासगंज से बदायूं के लिए नया रूट अमांपुर, सिढ़पुरा, पटियाली, कादरगंज, कादर चौक, निजामपुर, इस्लामपुर, शेखूपुर होगा। वहीं बदायूं से बरेली के लिए बसें बजीरगंज, आंवला, रामगंगा होती हुई जाएंगी। दूसरी ओर मथुरा और आगरा से आने वाली बसें बदायूं व बरेली तक संचालित नहीं की जा रही है। जिससे यात्रियों के लिए भी दिक्कतें बढ़ गई हैं। वहीं यह बसें सिर्फ मथुरा और आगरा से कासगंज तक ही जा रही हैं और इस कारण यात्रियों को बदायूं व बरेली जाने के लिए यहां से बसें बदलनी पड़ रही हैं। जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.