कहा- देश के महानायक थे, सामाजिक कार्यों में भी कायम की मिसाल

रतन टाटा के निधन पर नंद गोपाल नंदी का मैसेज : कहा- देश के महानायक थे, सामाजिक कार्यों में भी कायम की मिसाल

कहा- देश के महानायक थे, सामाजिक कार्यों में भी कायम की मिसाल

Tricity Today | नंद गोपाल गुप्ता

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने महान उद्योगपति और टाटा समूह के मानद चेयरमैन पद्मविभूषण रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रतन टाटा का जाना एक युग का अंत है और भारतीय उद्योग जगत में एक ऐसा शून्य पैदा हुआ है, जिसे भर पाना कठिन होगा।

60 प्रतिशत हिस्सा समाज की भलाई के लिए काम
मंत्री नंदी ने बताया कि रतन टाटा ने अपनी कार्ययात्रा एक साधारण कर्मचारी के रूप में टाटा स्टील में शुरू की। उन्होंने अपने समर्पण, मेहनत और दूरदर्शिता के बल पर टाटा समूह को वैश्विक उद्योग में अग्रणी स्थान तक पहुंचा दिया। उनके योगदान के चलते टाटा समूह न केवल व्यावसायिक उपलब्धियों के शिखर पर पहुंचा, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी एक मिसाल कायम की। रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने अपनी आय का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा समाज की भलाई के कार्यों में समर्पित किया। जिससे उनकी समाज के प्रति गहरी प्रतिबद्धता और सेवा-भावना प्रकट होती है।

"समाज को मार्गदर्शन देती रहेगी"
मंत्री नंदी ने रतन टाटा की प्रेरणादायक जीवन यात्रा की सराहना करते हुए कहा, "उनके द्वारा छोड़ी गई समृद्ध विरासत और उनकी प्रेरणा सदियों तक हमारे उद्योग जगत और समाज को मार्गदर्शन देती रहेगी।"

अन्य खबरे