वोटिंग के लिए एक घंटा बाकी, धूप ढलते ही मतदान केंद्रों पर फिर भीड़, जानिए नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के हालात

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव : वोटिंग के लिए एक घंटा बाकी, धूप ढलते ही मतदान केंद्रों पर फिर भीड़, जानिए नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के हालात

वोटिंग के लिए एक घंटा बाकी, धूप ढलते ही मतदान केंद्रों पर फिर भीड़, जानिए नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के हालात

Tricity Today | धूप ढलते ही मतदान केंद्रों पर फिर भीड़

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में आज नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान करवाया जा रहा है। इस वक्त पश्चिम उत्तर प्रदेश में तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस है। शाम के 5:00 बजे चुके हैं और धूप ढल रही है। मतदान केंद्रों पर एक बार फिर तेजी से भीड़ बढ़ रही है। शाम 6:00 बजे तक नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान करवाया जाएगा। उम्मीद है कि अगले एक घंटे में रिकॉर्ड तोड़ वोट डाले जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में पिछले तीन-चार घंटे मतदान केंद्र सूने पड़े रहे। खासतौर से गाजियाबाद और मेरठ शहर में सबसे कम मतदान हुआ है। उम्मीदवारों को उम्मीद है कि अगला एक घंटा उनके नजरिए से फायदेमंद साबित होगा।

कई जिलों में तीन बजे तक हुआ अच्छा मतदान
दोपहर बाद 3:00 तक हुए मतदान की बात करें तो गौतमबुद्ध नगर के 5 नगर निकायों के लिए 53.29% मतदान रिकॉर्ड किया गया है। गाजियाबाद नगर निगम समेत 9 जिले में दोपहर बाद 3:00 बजे तक 34.69% मतदान हुआ है। कुल वोटरों की संख्या 25,83,546 है। जिनमें से 8,96,289 ने वोट डाले हैं। बुलंदशहर में 17 नगर निकाय हैं। इनमें 9 नगर पालिका और 8 नगर पंचायत हैं। जिले में दोपहर बाद 3:00 बजे तक 52.27% मतदान रिकॉर्ड किया गया। सबसे ज्यादा 65.44% वोटिंग ककोड़ नगर पंचायत में हुई है। सुबह 6:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। पिछले 8 घंटों से लगातार मतदान चल रहा है। दूसरे चरण के लिए मतदान से जुड़ी अभी तक कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है।

गाजियाबाद में 3:00 बजे तक कहां कितने प्रतिशत वोट पड़े
गाजियाबाद नगर निगम : 31.75%
लोनी नगर पालिका : 36.28%
मुरादनगर नगर पालिका : 41.10%
मोदीनगर नगर पालिका 45.50%
खोड़ा मकनपुर नगर पालिका : 36.40%
फरीदनगर नगर पंचायत : 48.28%
पतला नगर पंचायत : 60.00%
निवाड़ी नगर पंचायत : 39.20%
डासना नगर पंचायत : 45.60%

गौतमबुद्ध नगर में 3:00 बजे तक कहां कितने प्रतिशत वोट पड़े
दादरी पालिका परिषद - 43.82%
दनकौर नगर पंचायत - 50%
बिलासपुर नगर पंचायत - 57.22%
जेवर नगर पंचायत  - 64.25%
जहांगीरपुर नगर पंचायत - 51.20%

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.