यूपी में गंगा समेत प्रमुख नदियों की 24 घंटे पेट्रोलिंग, सीएम योगी का आदेश- ‘शवों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार हो’

UP News: यूपी में गंगा समेत प्रमुख नदियों की 24 घंटे पेट्रोलिंग, सीएम योगी का आदेश- ‘शवों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार हो’

यूपी में गंगा समेत प्रमुख नदियों की 24 घंटे पेट्रोलिंग, सीएम योगी का आदेश- ‘शवों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार हो’

Tricity Today | UP CM Yogi Adityanath

  • गंगा नदी के किनारे 24 घंटे पुलिस-पीएसी और एसडीआरएफ के जवान पेट्रोलिंग करेंगे
  • गंगा नदी से जुड़े जिलों में मिलने वाले शवों का अंतिम संस्कार कराया जा रहा है
  • वाराणसी में 7, गाजीपुर में 15, चंदौली व बलिया में 8 शव मिले थे
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रमुख नदियों में अंतिम संस्कार के लिए शवों के प्रवाहित करने पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महकमे और वरिष्ठ अफसरों को नदियों के किनारे विशेष निगरानी करने के आदेश दिया है। खासकर गंगा नदी के किनारे 24 घंटे पुलिस-पीएसी और एसडीआरएफ के जवान पेट्रोलिंग करेंगे। सीएम योगी ने इस पर कड़ाई से अमल करने को कहा है। साथ ही गंगा नदी से जुड़े जिलों में मिलने वाले शवों का अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। जनपदों से मिले आंकड़ों के अनुसार वाराणसी में 7, गाजीपुर में 15, चंदौली व बलिया में 8 शव मिले थे। राज्य सरकार ने इन सभी का पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्काार कराया दिया है। 

मुख्यमंत्री योगी ने जिला प्रशासन व पुलिस को स्पष्ट आदेश दिया हैं कि गांवों एवं घाटों के आसपास के इलाकों में ध्वनि प्रसार यंत्रों और पीए सिस्टम के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। अंतिम संस्कार के लिए सरकार की योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी जाए। इसके तहत शासन की तरफ से वंचितों को शवों के अन्तिम संस्कार के लिए 5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। साथ ही कोविड-19 संक्रामित शवों का अन्तिम संस्कािर कोविड प्रोटोकॉल के अन्तर्गत किए जाने के आदेश जारी किया गया है। 

बिहार के सीमावर्ती जिलों में बढ़ी पेट्रोलिंग
बिहार का बक्सर जिला यूपी का सीमावर्ती है। शव विसर्जन की घटनाएं न हो, इसके लिए पुलिस ने नदी के किनारों एवं नदी में गस्त बढ़ा दी है। नदी में मृत शरीर को फेंके जाने की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस, लेखपाल व राजस्व अधिकारी ग्राम प्रधानों के साथ बैठके कर रहे हैं। उन्हें अन्तिम संस्कार के सम्बन्ध में सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसका प्रचार-प्रसार मीडिया के माध्यम से भी करवाया जा रहा है।

घाटों पर बढ़ी पुलिस गश्त
नदियों में शव मिलने की घटना के बाद प्रमुख नदियों के किनारे पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। गाजीपुर में 18 श्मशान घाटों पर पुलिस एवं राजस्व की स्टैटिक टीम की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है। थाना सैदपुर से थाना गहमर तक गंगा नदी के तटीय क्षेत्र में कुल 34 टीमें शिफ्टवार डयूटी पर लगाई गई है। उत्तर प्रदेश व बिहार के अंतरराज्यीय बॉर्डर पर थाना गहमर के बारा व देवल, थाना दिलदारनगर के ताजपुर कुरा एवं थाना जमनियां के कर्महरी व देवगढ़ी बार्डर पर चेकिंग के लिए शिफ्टवार पुलिस बल तैनात ‍किया गया है। जनपद वाराणसी के सीमावर्ती जनपदों में लगातार पुलिस गश्तल के साथ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कानपुर, फतेहपुर व चंदौली में पीएसी एवं एसडीआरएफ की टीमें लगातार गंगा नदी के किनारे पेट्रोलिंग कर रही हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.