प्रियंका गांधी लखीमपुर जाने पर अड़ीं, प्रशासन लखनऊ वापस भेजना चाहता है

Lakhimpur Update : प्रियंका गांधी लखीमपुर जाने पर अड़ीं, प्रशासन लखनऊ वापस भेजना चाहता है

प्रियंका गांधी लखीमपुर जाने पर अड़ीं, प्रशासन लखनऊ वापस भेजना चाहता है

Tricity Today | प्रियंका गांधी लखीमपुर जाने की मांग पर अड़ी हुई हैं

Lakhimpur Kheri : प्रियंका गांधी और सीतापुर जिला प्रशासन के बीच करीब एक घंटे से बातचीत चल रही है। प्रियंका गांधी लखीमपुर जाने की मांग पर अड़ी हुई हैं। सीतापुर जिला प्रशासन प्रियंका गांधी को लखनऊ भेजना चाहता है। प्रियंका वाड्रा लखीमपुर खीरी जाना चाहती थीं। सीतापुर के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि लखीमपुर जिला प्रशासन ने उन्हें बताया है कि धारा-144 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के जनपद में प्रवेश करने से रोका गया है। जिसमें प्रियंका वाड्रा को सीतापुर में रोका गया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी रविवार की रात लखनऊ से लखीमपुर जाने के लिए निकली थीं। उन्हें सीतापुर में रोक लिया गया। पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्थाई जेल में रखा है। मंगलवार को 30 घंटे बाद सीतापुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार दिखाया। अब उन्हें रिहा किया जा रहा है लेकिन लखीमपुर जाने पर पाबंदी लगाई है। इस पर प्रियंका गांधी ने पुलिस को कहा है कि वह लखीमपुर जरूर जाएंगी। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि उन्हें लखनऊ वापस जाना होगा।

इस मसले पर सीतापुर के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि लखीमपुर जिला प्रशासन ने उन्हें बताया है कि वहां धारा-144 लागू है। जिसके तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का जनपद में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। इस कारण प्रियंका गांधी को सीतापुर में रोका गया है। उन्हें लखनऊ वापस लौटने में कोई पाबंदी नहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.