प्रचार के अंतिम दिन सहारनपुर में प्रियंका गांधी ने झोंकी ताकत, इमरान मसूद के लिए रोड शो किया

लोकसभा चुनाव : प्रचार के अंतिम दिन सहारनपुर में प्रियंका गांधी ने झोंकी ताकत, इमरान मसूद के लिए रोड शो किया

प्रचार के अंतिम दिन सहारनपुर में प्रियंका गांधी ने झोंकी ताकत, इमरान मसूद के लिए रोड शो किया

Tricity Today | सहारनपुर में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो

Saharanpur News : कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले बुधवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक रोड शो किया। यह रोड शो सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सत्य नहीं बल्कि सत्ता की पूजा करते हैं। उन्होंने मोदी पर काले धन पर अपने वादे को पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया है।

राम और रावण के युद्ध का उदाहरण
प्रियंका गांधी का यह रोड शो मुख्य रूप से मुस्लिम बहुल इलाकों से गुजरा। उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं से गठबंधन प्रत्याशी को वोट देने की अपील की है। उन्होंने रामनवमी के अवसर पर राम और रावण के युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान राम ने सत्य की लड़ाई लड़ी थी। यह प्रियंका गांधी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस लोकसभा चुनाव में पहला प्रचार अभियान था। इससे पहले भाजपा ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को हिंदू बहुल इलाकों में प्रचार के लिए भेजा था, जिससे वोटों के ध्रुवीकरण की राजनीति साफ झलकती है।

कौन हैं इमरान मसूद
इमरान मसूद का जन्म अप्रैल 1970 में सहारनपुर जिले के गंगोह इलाके में हुआ। उनके परिवार की गिनती प्रभावशाली परिवारों में होती है। वर्ष 2006 में इमरान मसूद सहारनपुर नगर पालिका के चेयरमैन का चुनाव जीते। वर्ष 2007 विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा से टिकट मांगा, लेकिन जब सपा ने उन्हें टिकट देने से मना किया, तो वो मुजफ्फराबाद विधानसभा से निर्दलीय लड़े और जीते। फिर साल 2007 से लेकर 2012 तक वो विधायक रहे। इसके बाद उन्होंने साल 2012 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दामन थामा था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.