प्रियंका गांधी ने किया ऐतिहासिक ऐलान, 2022 के चुनाव में कांग्रेस उतारेगी 40 प्रतिशत महिला प्रत्याशी

बड़ी खबर : प्रियंका गांधी ने किया ऐतिहासिक ऐलान, 2022 के चुनाव में कांग्रेस उतारेगी 40 प्रतिशत महिला प्रत्याशी

प्रियंका गांधी ने किया ऐतिहासिक ऐलान, 2022 के चुनाव में कांग्रेस उतारेगी 40 प्रतिशत महिला प्रत्याशी

Tricity Today | प्रियंका गांधी ने किया ऐतिहासिक ऐलान

लखनऊ : प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर ऐतिहासिक ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया जाएगा। आज सत्ता का नाम ये है कि आप खुलेआम पब्लिक को कुचल सकते है आज घ्रणा का बोलबाला है। देश को विकास की राजनीति की अगर ले जाना है तो महिलाओं को अगर बढ़ना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने अगले महीने की 15 तारीख तक हर विधानसभा चुनाव से महिलाओं के नामों पर प्रस्ताव मांगे हैं।

लखीमपुर कांड में प्रियंका की सक्रियता के बाद से विपक्ष की भूमिका के लिहाज से कांग्रेस पार्टी की सक्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। बता दें कि कांग्रेस यूपी में अपनी खोई जड़ें तलाश रही है। पार्टी ने प्रदेश में विस्तार के लिए वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस ने चुनाव अभियान कमेटी, चुनावी रणनीति और प्लानिंग कमेटी, इलेक्शन समन्वय कमेटी का भी ऐलान कर दिया है। 

जल्द ही लखनऊ शिफ्ट होंगी प्रियंका
प्रियंका का स्टाफ दिल्ली से लखनऊ शिफ्ट कर रहा है। बताया जाता है कि 14 नवंबर को विधिवत रूप से कौल निवास को कांग्रेस चुनाव मुख्यालय घोषित कर दिया जाएगा। हाल में लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद से प्रियंका गांधी ने जिस तरह कमान संभाली, उससे कार्यकर्ताओं में पार्टी को नई ऊर्जा की आस है। 

सोमवार देर रात लखनऊ पहुंची थी प्रियंका
लखीमपुर कांड में प्रियंका की सक्रियता के बाद से विपक्ष की भूमिका के लिहाज से कांग्रेस पार्टी की सक्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। बता दें कि कांग्रेस यूपी में अपनी खोई जड़ें तलाश रही है। पार्टी ने प्रदेश में विस्तार के लिए वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस ने चुनाव अभियान कमेटी, चुनावी रणनीति और प्लानिंग कमेटी, इलेक्शन समन्वय कमेटी का भी ऐलान कर दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.