प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से कैब बुक करके पहुंची कॉल हाउस, सफर के दौरान चालक से इन मुद्दों पर की बात

VIDEO : प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से कैब बुक करके पहुंची कॉल हाउस, सफर के दौरान चालक से इन मुद्दों पर की बात

प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से कैब बुक करके पहुंची कॉल हाउस, सफर के दौरान चालक से इन मुद्दों पर की बात

Tricity Today | प्रियंका गाँधी

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहा है। चार चरणों का मतदान हो चुका है। वहीं पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होने वाला है। चुनाव जीतने के लिए सभी दल अपना जोर लगा रहे हैं। बीजेपी और सपा के बीच जबरदस्त टक्कर देखी जा रही है। लेकिन इन सब के बीच यूपी की राजनीति में प्रियंका एक अलग तरह की पहचान बना रही हैं। एक तरफ बीजेपी और सपा की तरफ से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है वहीं प्रियंका गांधी जनसभाओं में मुद्दों पर बात कर रही हैं। कांग्रेस भले ही यूपी में सरकार न बना पाए लेकिन प्रियंका गांधी अलग तरह की पहचान बनाने में जरूर कामयाब हो रही हैं।विरोधी खेमे में भी इस बात को लेकर चर्चा हो रही हैं।

कैब से कॉल हॉउस पहुंची प्रियंका 
प्रियंका गांधी गुरुवार को लखनऊ एयरपोर्ट से कैब बुक कराकर कॉल हाउस पहुंच गईं। प्रियंका गांधी बराबंकी से रैली करके लखनऊ लौटीं थी इसके बाद उन्होंने टैक्सी से कॉल हाउस तक का सफर तय किया। इस दौरान उन्होंने ड्राइवर से उसकी समस्याएं जानी।  प्रियंका ने टैक्सी ड्राइवर को कांग्रेस की योजनाओं की भी दी जानकारी। प्रियंका ने टैक्सी ड्राइवर से विकास, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात की । प्रियंका ने कैब चालक से वर्तमान में सरकार द्वारा दिए जा रहे राशन के बारे में सवाल किया। तो उसने कहा कि जो एक बार राशन मिलता था हम उससे संतुष्ट थे। लेकिन महंगाई न बढ़े, रोजगार दो और उसकी देखभाल करो।   सफर के दौरान कैब चालक से प्रियंका ने की बातचीत
 प्रियंका ने इस दौरान कैब चालक से उसके परिवार के सदस्यों का भी हालचाल जाना। वहीं  बढ़ती महंगाई के बारे में जानकारी ली। कैब चालक ने प्रियंका के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या है महंगाई की है। पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ा रहे हैं लेकिन CNG के दाम 8 रूपये बढ़ गए हैं। जो कि आम जनता को नहीं पता है। प्रियंका गांधी ने कैब चालक की बेटी के बारे में भी पूछा कि वह क्या करती है और क्या बनना चाहती है। चालक ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि मैम मैंने भी आईटीआई किया था। लेकिन काम ना मिलने की वजह से पैसे कमाने के लिए कार चलाने लगा। जवाब देते हुए कहा कि इस काम से उसे करीब 800 रूपये की बचत हो जाती है जिससे उसके घर का खर्चा चल जाता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.