प्रियंका गोस्वामी ने रेसवॉक में जीता 'सिल्वर', मेरठ से मुजफ्फरनगर तक जश्न का माहौल

Commonwealth Games : प्रियंका गोस्वामी ने रेसवॉक में जीता 'सिल्वर', मेरठ से मुजफ्फरनगर तक जश्न का माहौल

प्रियंका गोस्वामी ने रेसवॉक में जीता 'सिल्वर', मेरठ से मुजफ्फरनगर तक जश्न का माहौल

Google Image | प्रियंका गोस्वामी

Muzaffarnagar|Meerut News : मेरठ की शान ने देश को एक और पदक दिलाया है। एथलीट प्रियंका गोस्वामी (Priyanka Goswami) ने वॉक रेस में रजत पदक हासिल किया है। बेटी के पदक जीतने की खबर लगते ही परिजनों में खुशी का माहौल है। आसपास के लोग प्रियंका के घर पहुंच कर परिजनों को बधाई दे रहे हैं। प्रियंका मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना तहसील के गांव गढ़मलपुर सागड़ी गांव की निवासी हैं। फिलहाल पिता मदनपाल गोस्वामी परिवार समेत मेरठ में रह रहे हैं। प्रियंका के गांव में भी जश्न का माहौल है।

10 किमी पैदल चाल में रजत पदक हासिल
परिवार और रिश्तेदार भी प्रियंका के हर कदम पर निगाहें गड़ाए बैठे रहे। जैसे ही प्रियंका ने रजत पदक के लिए विजयी कदम रखा माधवपुरम स्थित उनके घर और मोहल्ले के लोगों की आंखें चमक उठीं। उस पल में हर किसी ने प्रियंका के साथ वह प्रतियोगिता जीत ली थी। बता दें भले ही इस प्रतियोगिता में उन्हें पदक न मिला हो, लेकिन दुनिया ने उनका लोहा माना। सोने की उम्मीद से बर्मिंघम में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पहुंची प्रियंका गोस्वामी ने 10 किमी पैदल चाल में रजत पदक हासिल किया है।

काटे की रही टक्कर
प्रियंका ने 10 हजार मीटर पैदल चाल में पहले से लेकर 10वें हजार तक हर एक हजार मीटर की दूरी 4:17 मिनट से 4:28 मिनट के बीच तय की। पहले एक हजार मीटर की दूरी 4:21:67 मिनट में पूरी की। दूसरे और तीसरे हजार में रफ्तार बढ़ाकर 4:18 और 4:17:58 मिनट तक पहुंचीं। चौथे हजार में रफ्तार थोड़ी धीमी हुई तो पांचवें में बढ़ाने की कोशिश भी दिखी। छठे, सातवें और आठवें हजार मीटर में रफ्तार धीमी रही। नौवें से रफ्तार बढ़ाई और 10वें हजार मीटर की दौड़ 4:18:08 मिनट में पूरी कर दूसरे स्थान पर रहीं। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.