राहुल गांधी ने रायबरेली से भरा नामांकन, भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को देंगे टक्कर 

Lok Sabha Election : राहुल गांधी ने रायबरेली से भरा नामांकन, भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को देंगे टक्कर 

राहुल गांधी ने रायबरेली से भरा नामांकन, भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को देंगे टक्कर 

Tricity Today | राहुल गांधी ने रायबरेली से भरा नामांकन

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा (Lok Sabha) सीट पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने नामांकन करा लिया है। नामांकन के लिए राहुल गांधी कांग्रेस कार्यालय से निकले। नामांकन में शामिल होने निवर्तमान सांसद सोनिया गांधी पहुंची थी। शुक्रवार की सुबह कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस को खत्म किया गया। इसके बाद कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के नामांकन की तैयारियों को शुरू कराया गया। कांग्रेस की ओर से दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया। इससे रायबरेली और अमेठी सीट का समीकरण तय हो गया है। अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया।

रायबरेली से नामांकन दाखिल किया है 
कांग्रेस ने रायबरेली सीट पर उम्‍मीदवार के नाम को लेकर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। आज राहुल गांधी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा मौजूद रहे। कांग्रेस ने आज सुबह ही रायबरेली से राहुल के नाम का ऐलान किया था। वहीं, अमेठी सीट से किशोरी लाल शर्मा को उतारा है। वह सोनिया गांधी के भरोसेमंद माने जाते हैं।

नामांकन में उमड़ी भीड़
राहुल गांधी के नामांकन से पहले कलेक्टर ऑफिस के सामने कांग्रेस और समाजवादी कार्यकर्ताओं की रायबरेली में कांग्रेस कार्यालय पर भीड़ जमा हो गई थी। कांग्रेस सासंद राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत मौजूद रहे।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.