यमुना और बेतवा नदियों के संगम में बहता मिला दुर्लभ साइबेरियन पंछी, हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचा

हमीरपुर : यमुना और बेतवा नदियों के संगम में बहता मिला दुर्लभ साइबेरियन पंछी, हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचा

यमुना और बेतवा नदियों के संगम में बहता मिला दुर्लभ साइबेरियन पंछी, हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचा

Google Image | Yamuna and Betwa rivers

Hamirpur : यूपी के हमीरपुर की यमुना, बेतवा नदियों के संगम में बहते हुए एक विशाल, दुर्लभ साइबेरियन पंछी को नवीको ने बचा कर पानी से निकाल कर उसे नदी किनारे पर सुरक्षित छोड़ दिया है। करीब 10 किलो वजनी यह साइबेरियन हजारों किलो मीटर की दूरी तय कर के पहुंचा था हमीरपुर की नदी में। दुर्लभ प्रजाति का यह साइबेरियन पक्षी बेहद सीधा साधा है, इसका आज जो वीडियो वायरल हुआ है उसे देख कर ऐसा ही लगता है।

वायरल वीडियो में जो दुर्लभ प्रजाति का साइबेरियन पक्षी दिखाई दिया है। उसे जानकार लोग साइबेरियन क्रेन बता रहे हैं। साइबेरियन क्रेन किस तरफ से बहता हुआ आया था इस बात की जानकारी तो कोई दे नहीं पा रहा है। अलबत्ता इसको तेज़ बहाव से निकाल कर नदी के किनारे रखने वाले छोटू ने बताया की इस तरह का पक्षी यहां पहली बार देखने को मिला था, जो बेहद सीधा था, और इसे आसानी से पकड़ कर नदी के किनारे छोड़ दिया गया था। मछुवारों ने यह भी बताया की यमुना और बेतवा नदी में काले साइबेरियन पक्षी तो अक्सर देखने को मिल जाते हैं, यह पहली बार हुआ है की सफ़ेद रंग का साइबेरियन पक्षी यहां देखने को मिला है।

हमीरपुर जिले के डी एफ ओ यू सी राय ने बताया कि को नदी में मिले पंछी का नाम "पेलिकन" है को वाइल्ड लाइफ की अनुसूची 4 का लिस्टेड पंछी है। जिसका वजन 10 किलो तक होता है। यह पंछी समूह में रहते है और इस वक्त इनका अंडे, बच्चे देने का समय है। इस लिए नदी में अभी और भी पेलीकन पंछी हो सकते है। डी एफ ओ ने आगे बताया कि वो वन विभाग की टीम को यमुना, बेतवा नदियों के संगम में भेज रहे है। वन विभाग की टीम नदी में और भी पेलीकन पंछीयो का पता लगा कर उनको संरक्षित करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.