यूपी में नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण घोषित, देखिए सभी 17 निगमों का आरक्षण

BIG BREAKING : यूपी में नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण घोषित, देखिए सभी 17 निगमों का आरक्षण

यूपी में नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण घोषित, देखिए सभी 17 निगमों का आरक्षण

Google Image | Symbolic Photo

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर है। सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद राज्य सरकार ने गुरुवार की शाम नगर निगमों का आरक्षण जारी कर दिया है। राज्य के 17 नगर निगमों में मेयर के पद किस वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं, यह पूरी सूची नगर विकास विभाग ने जारी की है। उत्तर प्रदेश में आगरा, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या और मथुरा-वृंदावन नगर निगम हैं।

नगर निगमों में मेयर पदों के आरक्षण की स्थिति
  1. आगरा : अनुसूचित जाति महिला 
  2. झांसी : अनुसूचित जाति
  3. शाहजहांपुर : पिछड़ा वर्ग महिला 
  4. फिरोजाबाद : पिछड़ा वर्ग महिला 
  5. सहारनपुर : पिछड़ा वर्ग
  6. मेरठ : पिछड़ा वर्ग
  7. लखनऊ : महिला
  8. कानपुर : महिला
  9. गाजियाबाद : महिला
  10. वाराणसी : अनारक्षित
  11. प्रयागराज : अनारक्षित
  12. अलीगढ़ : अनारक्षित
  13. बरेली : अनारक्षित
  14. मुरादाबाद : अनारक्षित
  15. गोरखपुर : अनारक्षित
  16. अयोध्या : अनारक्षित
  17. मथुरा-वृंदावन : अनारक्षित

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.