स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर पर लगाया 50 लाख जुर्माना, यह है पूरा मामला

रितु महेश्वरी का आगरा में एक्शन : स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर पर लगाया 50 लाख जुर्माना, यह है पूरा मामला

स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर पर लगाया 50 लाख जुर्माना, यह है पूरा मामला

Tricity Today | स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर पर लगाया 50 लाख जुर्माना

Agra News : आईएएस अफसर रितु माहेश्वरी आगरा मंडलायुक्त का संभालने के बाद गुरुवार की शाम को नगर निगम स्थित इस स्मार्ट सिटी इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर पहुंची। वहां पर रितु माहेश्वरी ने रखरखाव में काफी लापरवाही पाई। जिसके बाद उन्होंने तत्काल रखरखाव और संचालन में खामियां होने पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा संचालन भारत इलेक्ट्रॉनिक के भुगतान पर रोक लगा दी है।

1216 सीसीटीवी कैमरे की निगरानी की जाती है
आगरा के इस कमांड सेंटर से शहर में लगे 1216 सीसीटीवी कैमरे की निगरानी की जाती है। जिले में करीब 43 चौराहे पर ये कैमरे लगे हैं। साफ-सफाई को लेकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाता है। इसकी निगरानी भी यहीं से की जाती है। रितु माहेश्वरी ने आईसीसीसी से होने वाली चालान के बारे में पूछा तो पता चला है कि 5 लाख चालान हुए हैं। जिसके माध्यम से करीब 53 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

53 करोड़ में से कुल 4 करोड़ रुपए की वसूली हुई
रितु माहेश्वरी ने अफसरों से पूछा कि इन 53 करोड में से अभी तक कितने रुपए वसूली की जा चुकी है। अफसरों ने रितु माहेश्वरी को बताया कि अभी कुल 4 करोड़ रुपए की वसूली की जा चुकी है। इस पर आगरा मंडलायुक्त काफी नाराज हुई। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस अफसरों से बात करने के निर्देश दिए हैं।

काम नहीं करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी होगा
कमांड सेंटर के बाद रितु माहेश्वरी ने शहर के विभिन्न इलाकों में गंदगी मिलने पर सेनेटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर के खिलाफ एक्शन लेने के लिए कहा गया है। रितु माहेश्वरी का कहना है कि जहां पर ठीक तरीके से सफाई नहीं की जा रही है, वहां के अधिकारियों का एक्शन होगा। उनको नोटिस जारी होगा और कारण पूछा जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.