स्कूली बच्चों की दुनिया सजा रही योगी सरकार, ग्रामीण छात्रों के लिए विशेष तोहफे तैयार

पहल : स्कूली बच्चों की दुनिया सजा रही योगी सरकार, ग्रामीण छात्रों के लिए विशेष तोहफे तैयार

स्कूली बच्चों की दुनिया सजा रही योगी सरकार, ग्रामीण छात्रों के लिए विशेष तोहफे तैयार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उत्तर प्रदेश के गांवों में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों की दुनिया को सजाने और उनमें शिक्षा की नई दुनिया जगाने और गांव-गांव में अंधकार को मिटाकर रोशनी लाने में जुटी है। ताकि किसी भी घर मे बच्चो की पढ़ाई सिर्फ इसलिए नही हो पाती है क्योंकि वहाँ रोशनी की सुविधा नही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल को लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तेजी से काम कर रही हैं। उन्होंने गांव में शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों के लिये सस्ते सोलर लैम्प बनाएं हैं। जो उनकी पढ़ाई में मदद कर रहे है। सरकार की प्रेरणा से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सीएसआर फंड की मदद से इस अनोखी पहल को कर दिखाया है।

यहाँ पर बाजारों में 500 रुपये की कीमत के मिलने वाले लैम्प को इन महिलाओं ने स्कूली बच्चों को मात्र 100 रुपये में उपलब्ध कराया है। योगी सरकार इससे पहले 28 लाख सोलर लैम्प उत्तर प्रदेश के 75 ब्लाक और 30 जनपदों में स्कूली बच्चों को बांट चुकी है। इनको चार हजार महिलाओं ने तैयार किया था।ये एक शिक्षा की ओर सकारात्मक पहल थी। इससे महिलाओ को रोजगार तो मिलता ही है साथ ही महिलाएं सोलर लैम्प बनाकर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं। इससे उनके परिवार का भी गुज़ारा हो जाता है और इसका एक फायदा ये है की गरीब बच्चो का पढ़ाई के प्रति रुचि भी बढ़ रहा है।

कानपुर देहात जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है की इस पहल से बच्चों को पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। जिले के लिये यह गर्व की बात है कि सोलर लैम्प बना रही महिलाओं ने खुद को आत्मनिर्भर बनाने का भी रास्ता खुद बनाया है। और जिला प्रशासन कानपुर देहात की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय का कहना है कि जिले में स्वयं सहायता समूहों का गठन कर दस हजार गांव की महिलाओं को समूहों से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि कानपुर देहात में ग्रामीण स्कूली बच्चों के उपयोग हेतु बाजार से सस्ते सोलर लैंप का महिलाये निर्माण कर रही हैं।ये शिक्षा और रोजगार की तरफ से नई पहल है। इससे सभी को फायदा होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.