Tricity Today | अहमद हसन
Lucknow News : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद में नेता सदन अहमद हसन (88) का शनिवार सुबह निधन हो गया। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। वह लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। इससे पहले भी उनको उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सत्र के दौरान 16 दिसंबर को सीने में दर्द की दिक्कत होने के बाद गुरुवार को केजीएमयू के लॉरी कॉडियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। जहां उनसे मिलने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। अहमद हसन सपा की सरकार में स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। अहमद हसन मूल रूप से अम्बेडकर नगर के जलालपुर विधानसभा के रहने वाले थे।