आगरा में सनसनीखेज मामला, पति-पत्नी और बेटी ने की सामूहिक आत्महत्या, एक बच्ची की हालत गंभीर  

बड़ी खबर : आगरा में सनसनीखेज मामला, पति-पत्नी और बेटी ने की सामूहिक आत्महत्या, एक बच्ची की हालत गंभीर  

आगरा में सनसनीखेज मामला, पति-पत्नी और बेटी ने की सामूहिक आत्महत्या, एक बच्ची की हालत गंभीर  

Google Image | सनसनीखेज मामला

Agra : उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आया है। जहां सिकंदरा थाना क्षेत्र में पश्चिमपुरी स्थित बंसी बिहार में एक मकान में पति-पत्नी और बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। परिवार के 4 लोगों में से 3 की मृत्यु हो गई है। जबकि एक बच्ची बेहोश अवस्था में पाई गई है। आसपास के लोगों ने इस घटना की पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। बताया गया कि वहां से पुलिस को एक 4 पेज का सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पश्चिमपुरी में विशाल मिश्रा, पत्नी प्रतीची मिश्रा, बेटी काव्या और आव्या के साथ रहते थे। विशाल मिश्रा का ऑनलाइन बैटरी का कारोबार था। शुक्रवार की सुबह विशाल मिश्रा का साथी योगेश उसके घर पहुंचा तो विशाल का शव फंदे से लटका मिला। पत्नी प्रतीची मिश्रा का शव फर्श पर पड़ा हुआ है। जबकि उनकी दो बेटियां आव्या और काव्या दूसरे घर में बेहोश पड़ी हुई मिली। जिनमें से एक बेटी (5) की मौत हो गई है। दूसरी बेटी आव्या (9) का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर आला पुलिस अधिकरी पहुंचे।  एसएसपी, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम एक बिंदु से मामले की जांच कर रही है। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें विशाल और प्रतीची ने इस घटना के लिए खुद को  जिम्मेदार बताया है। 

पुलिस ने बताया है कि महिला नीचे फर्श पर मृतक अवस्था में पाई हुई मिली और उसका पति पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। इसके अलावा बड़ी बेटी के होश में आने का भी इंतजार किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.