संजय निषाद की फिसली जुबान, अपने समाज को कहा...

Mahoba : संजय निषाद की फिसली जुबान, अपने समाज को कहा...

संजय निषाद की फिसली जुबान, अपने समाज को कहा...

Google Image | संजय निषाद

Mahoba : महोबा पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने अधिकारियों से बातचीत के दौरान अपने ही समाज के लोगों को गवार कह दिया। मंत्री ये भूल गए कि गवार कहकर वो अपने ही लोगों को अपमानित कर रहे है।

“बेहतर कार्य करने वाला शासन”
उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री  डॉ. संजय कुमार निषाद मंगलवार को महोबा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार को बेहतर कार्य करने वाला शासन बताया। उन्होंने इस मौके पर मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ चल रही योजनाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए समीक्षा की।

समीक्षा बैठक
मंत्री जब विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे तभी निषाद ने कहा कि मछली पालन करने वाले किसानों का बीमा क्यों नहीं हो रहा तो इस पर अधिकारी ने जवाब दिया कि समझाने पर भी किसान बीमा नहीं करा रहे तो फिर क्या था बड़बोलेपन करते हुए मंत्री ने अपने ही समाज के लोगों को अपमानित कर दिया और कहा कि ये "गवार" हैं, जिन्हें हम समझाएंगे।

 उत्तर प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे
संजय कुमार निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं और विकास कार्यों में रफ्तार बढ़ती जा रही है । 100 दिन की कार्य योजना के अनुसार लक्ष्यों की पूर्ति की पूर्ति हुई है। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालको एवं मछुआ समुदाय के हितों में विभिन्न योजनाएं संचालित हैं, जिसमें प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना सम्मिलित है।

समाज के लोगों ने नाराजगी
उन्होंने बताया कि मत्स्य पालकों को रोजगार ,व्यापार के साधन मिल रहे हैं। मत्स्य पलकों को मत्स्य पालन, दुकान हेतु और मत्स्य पालक वाहन के क्रय हेतु व अन्य योजनाओं में सब्सिडी भी दी जा रही हैं। मत्स्य पालकों को हार्वेस्टिंग और मार्केटिंग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा हैं। लेकिन मंत्री, इस बैठक में अपने ही समाज के लोगों को "गवार" कह बैठे, इस बयान के बाद उनके समाज के लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.