गोरखपुर में भूमि विवाद को लेकर सिपाही ने चलाई गोली, तीन घायल

VIDEO : गोरखपुर में भूमि विवाद को लेकर सिपाही ने चलाई गोली, तीन घायल

 गोरखपुर में भूमि विवाद को लेकर सिपाही ने चलाई गोली, तीन घायल

Tricity Today | भूमि विवाद को लेकर चलाए डंडे

Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से बड़ी खबर है। यहां खजनी थाना क्षेत्र में मरुधर मंगल गांव में रविवार सुबह मकान में बन रहे बरजे को लेकर एक पक्ष के सिपाही व बीएसएफ जवान ने ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाईं। जिससे दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।
ताबड़तोड़ फायरिंग से मची अफरा-तफरी फायरिंग से गांव में अफरा- तफरी मच गई। हमलावर गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर डॉक्टरों ने घायलों मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। खजनी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खजनी थाना क्षेत्र के मऊधर मंगल गांव में शनिवार शाम बस्ती में तैनात सिपाही प्रमोद यादव, बीएसएफ जवान मुन्ना यादव छुट्टी लेकर अपने गांव पहुंचे। प्रमोद का मकान बंद कर तैयार था केवल बरजे का विवाद था। दूसरा पक्ष बगल में अपनी जमीन बताकर बरजे निकालने से मना कर रही थी। इस संबंध में थाने में कई बार दोनों पक्षों में पंचायत हो चुकी थी।

रविवार सुबह 8:00 बजे सिपाही समेत परिवार के पांच लोग बरजे का निर्माण कार्य शुरू किए थे। सूचना पर दूसरा पक्ष गांव के राजधारी यादव, राजनाथ यादव और सुलेमन यादव समेत कई लोग विरोध करने लगे। इतने में सिपाही प्रमोद यादव ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। इससे राजधारी यादव के छाती, सुलेमन यादव के सर और राजनाथ यादव के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। गांव छोड़कर फरार हैं हमलावर। 

फायरिंग करने वाले कि तरफ से प्रमोद के भाई को मौके पर मौजूद लोगों ने सिर पर वार कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं है। हमलावर गांव छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। गांव में सनसनी फैली हुई है। गांव में इसके लिए पुलिस फोर्स लगा दी है।

वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि फायरिंग करने वाले दबंगो की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही ये पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.