महोबा पहुंचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर, कहा- पूर्वजों की तरह करो पौधों की सेवा

वृक्षारोपण अभियान : महोबा पहुंचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर, कहा- पूर्वजों की तरह करो पौधों की सेवा

महोबा पहुंचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर, कहा- पूर्वजों की तरह करो पौधों की सेवा

Tricity Today | डीएम महोबा ने किया सोमेंद्र तोमर का स्वागत

Mahoba : उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर मंगलवार को महोबा पहुंचे। राज्यमंत्री का डीएम ने पुष्प देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा, "जिस तरीके से लोग अपने पूर्वजों को पूजते हैं, ठीक उसी तरह हर व्यक्ति पांच पौधे लगाकर पौधों को पूर्वजों का नाम देकर उनकी सेवा करनी चाहिए। पौधरोपण से न सिर्फ वातावरण स्वच्छ होगा बल्कि शरीर भी फिट रहेगा।"

राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने लोगों से यह अपील की
मुख्य अतिथि यूपी सरकार में राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने इस दौरान कहा कि कोरोना काल के दौरान आप सबने देखा होगा जिस तरीके से ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों की जानें गई हैं। इसीलिए भविष्य में कभी आक्सीजन की कमी न हो और हम अपने साथ साथ लोगों का बचाव कर सकें। इसलिए सभी से अपील है कि सभी लोग कम से कम 5 पौधे जरूर लगाएं। जिससे पर्यावरण भी बेहतर हो और लोगों को ऑक्सीजन के लिए परेशान न होना पड़े।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.