सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- लखीमपुर फाइल्स पर भी बननी चाहिए फिल्म

UP News : सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- लखीमपुर फाइल्स पर भी बननी चाहिए फिल्म

सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- लखीमपुर फाइल्स पर भी बननी चाहिए फिल्म

Tricity Today | अखिलेश यादव

Sitapur : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हारने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का अपनी पार्टी के नेताओं के प्रति संवेदनाएं बिल्कुल भी कम नहीं हुई हैं। बुधवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह वर्मा की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। जहां पर अखिलेश ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।इसके बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव मीडिया से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी की नैतिक जीत हुई है। जनता का समर्थन मिला है, जिससे समाजवादी पार्टी की सीटें बढ़ी है। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि जिस तरह से कश्मीर फाइल्स पर फिल्म बनी है। तो ऐसे में लखीमपुर फाइल्स पर भी फिल्म बननी चाहिए।

नवजवानों ने की आत्महत्या: अखिलेश
अखिलेश ने कहा कि महंगाई बढ़ी है, जिसका भाजपा को रास्ता खोजना होगा। बेरोजगारी बढ़ी है, जिससे तमाम नवजवानों ने आत्महत्या भी की है। बहुत जल्द संगठन व सदन में जो कार्यवाही होगी, उसमें नरेंद्र सिंह वर्मा की भूमिका जरूर दिखाई देगी। इकाना स्टेडियम का पहले नाम बदला गया, जो भगवान विष्णु के नाम पर रखा था। भाजपा के पास कोई दूसरा स्थान नहीं है। इसलिए उसी में कार्यक्रम हो रहा है। श्रद्धांजलि सभा में महेंद्र सिंह वर्मा के परिवार समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

लखीमपुर फाइल्स पर भी फिल्म बननी चाहिए फिल्म: अखिलेश
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। चुनाव में सपा की बढ़ी सीटों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कश्मीर फाइल्स पर फिल्म बनी है तो लखीमपुर फाइल्स पर भी फिल्म बननी चाहिए, जहां जीप से किसानों को कुचल दिया गया था। दरअसल, महमूदाबाद से सपा के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा के बड़े भाई महेंद्र सिंह का बीमारी से 11 मार्च को निधन हो गया था। बुधवार को पूर्व विधायक के पैतृक गांव पोखरा कलां में श्रद्धांजलि और शोकसभा का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके पैतृक गांव पहुंचे। अखिलेश यादव ने स्व. महेंद्र सिंह वर्मा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.