सौतेली मां और पिता ने 6 माह की मासूम को उतारा मौत के घाट, रात में दफनाया शव

लखनऊ : सौतेली मां और पिता ने 6 माह की मासूम को उतारा मौत के घाट, रात में दफनाया शव

सौतेली मां और पिता ने 6 माह की मासूम को उतारा मौत के घाट, रात में दफनाया शव

google photo | पिता ने 6 माह की मासूम को उतारा मौत के घाट

Lucknow: पिता और पुत्री के रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। दुबग्गा के एक गांव में पिता ने अपनी 6 माह की मासूम बेटी की हत्या कर दी। पिता और सौतेली मां ने घटना को अंजाम देने के बाद मासूम के शव को गांव के शमशान घाट में दफना दिया। मासूम की मां ने पति और दूसरी पत्नी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने कब्र से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

दहेज की मांग को लेकर हुआ था विवाद 
सैदपुर गांव में संजय रावत अपने परिवार के साथ रहता है। संजय कि 4 साल पहले काकोरी के लाधौसी गांव निवासी प्रमिला से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों को एक बेटी हुई थी। कुछ दिनों बाद संजय का दहेज की मांग को लेकर पत्नी प्रमिला के साथ झगड़ा हो गया। जिसके बाद प्रमिला अपने मायके में रहने लगी। मायके में ही प्रमिला ने करीब 6 माह पूर्व दूसरी बेटी को जन्म दिया। 

प्रेम प्रसंग के चलते की थी दूसरी शादी 
ग्रामीणों के मुताबिक संजय ने पहली पत्नी के मायके में रहते हुए प्रेम प्रसंग के चलते करीब 15 दिन पहले दूसरी शादी कर ली। संजय ने दूसरी शादी उन्नाव के हसनगंज निवासी मीना से की। इसे लेकर प्रमिला और संजय में विवाद हो गया। 21 जुलाई को दुबग्गा पुलिस ने थाने में दोनों के बीच का विवाद निपटा दिया था। जिसके बाद तय हुआ था कि संजय की दोनों बेटियां संजय के साथ ही रहेंगी। परमिला दोनों बच्चों को संजय के पास छोड़कर अपने मायके चली गई थी। 

पहली पत्नी को हुआ था संदेह 
संजय ने सोमवार को ग्रामीणों को बताया कि उसकी 6 माह की बेटी मिस्टी की मौत हो गई है। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी। संजय ने सोमवार रात को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। जब यह खबर संजय की पहली पत्नी प्रमिला को पता चली तो उसे संदेह हुआ। प्रमिला ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की। 

कब्र से शव को बाहर निकलवाया 
एडीसीपी दक्षिण राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला दर्ज होने के बाद एसीपी काकोरी आशुतोष कुमार ने कब्र से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने की वजह से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने रिपोर्ट आने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.