आरोपी गुड्डे सरताज के खिलाफ प्रशासन की बड़ी करवाई, लगभग 75 लाख की संपत्ति कुर्क

झांसी आरोपी गुड्डे सरताज के खिलाफ प्रशासन की बड़ी करवाई, लगभग 75 लाख की संपत्ति कुर्क

आरोपी गुड्डे सरताज के खिलाफ प्रशासन की बड़ी करवाई, लगभग 75 लाख की संपत्ति कुर्क

Tricity Today | संपत्ति कुर्क

Jhansi : गैंगस्टर एक्ट के एक और आरोपी की संगम विहार कॉलोनी स्थित लगभग 75 लाख की संपत्ति को पुलिस और प्रशासन ने कुर्क किया है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत संगम विहार कॉलोनी में रहने वाले सरताज उर्फ गुड्डा द्वारा पूर्व में कई अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया गया था। इन वारदातों के संबंध में थाने में मुकदमें भी कायम कराए गए थे। पुलिस ने सरताज उर्फ गुड्डा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की थी। 

जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का किया अनुपालन
यह मुकदमा जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में चल रहा था। जिला मजिस्ट्रेट ने इस मुकदमे में आरोपी की संपूर्ण संपत्ति को कुर्क किए जाने के आदेश जारी कर दिए। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन कराने के लिए आज क्षेत्राधिकारी सदर अवनीश गौतम, प्रेमनगर थाना प्रभारी संजय शुक्ला और जिला प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ सरताज उर्फ गुड्डा के संगम विहार कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस ने लगभग 75 लाख मूल्य का मकान कुर्क कर लिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.