ताजमहल में बम होने की सूचना निकली फर्जी, गिरफ्तारी के बाद कॉलर ने बताई गलत जानकारी देने की वजह

UPDATE : ताजमहल में बम होने की सूचना निकली फर्जी, गिरफ्तारी के बाद कॉलर ने बताई गलत जानकारी देने की वजह

ताजमहल में बम होने की सूचना निकली फर्जी, गिरफ्तारी के बाद कॉलर ने बताई गलत जानकारी देने की वजह

Google Image | ताजमहल

ताजमहल में बम रखने की सूचना फर्जी निकल गई है। आगरा पुलिस और सीआरपीएफ टीम ने ताजमहल की अच्छी तरह जांच पड़ताल की। जिसके बाद ताजमहल में कोई भी विस्फोटक सामान नहीं मिला है। पुलिस में गलत सूचना देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब गलत सूचना देने वाले व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। 

आगरा के आईजी रेंज सतीश गणेश ने बताया कि गुरुवार की सुबह आगरा पुलिस को डायल 112 पर कॉल करके एक अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी थी कि ताजमहल में बम रखा हुआ है। सूचना मिलने के बाद आगरा पुलिस में हड़कंप मच गया था। तुरंत सीआरपीएफ और बम निरोधक टीम को सूचना दी गई। भारी संख्या में पुलिस फोर्स ताजमहल पहुंच गई। ताजमहल के सभी दरवाजों को बंद कर दिया गया था। उससे पहले ताजमहल में मौजूद सभी पर्यटकों को बाहर निकाल दिया गया था। दरवाजे बंद कर ताजमहल की काफी गंभीरता से छोटी बड़ी जगह पर जांच शुरू की। 

सतीश गणेश ने बताया कि करीब 2 घंटे तक ताजमहल में सर्च ऑपरेशन चलता रहा। लेकिन कोई बम नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। व्यक्ति ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि ताजमहल में कोई भी बम नहीं है। उसने पुलिस को गलत सूचना दी थी। 

व्यक्ति ने बताया कि उसकी नौकरी चली गई है और नौकरी नहीं मिली है। नौकरी नहीं मिलने से परेशान होकर उसने आगरा पुलिस को ताजमहल में बम होने की गलत सूचना दी है। अब दोबारा से पर्यटकों के लिए ताजमहल के दरवाजे खोल दिए गए हैं। ताजमहल में स्थिति सामान्य है। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति के दिमाग की भी जांच की जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.