दिसंबर में शुरू होगा फिल्म सिटी का काम, मुख्य सचिव ने दिए महत्वपूर्ण आदेश, जानें इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हर जानकारी

BIG BREAKING : दिसंबर में शुरू होगा फिल्म सिटी का काम, मुख्य सचिव ने दिए महत्वपूर्ण आदेश, जानें इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हर जानकारी

दिसंबर में शुरू होगा फिल्म सिटी का काम, मुख्य सचिव ने दिए महत्वपूर्ण आदेश, जानें इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हर जानकारी

Social Media | समीक्षा बैठक

  • -मुख्य सचिव ने अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की
  • -यीडा के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ भूमि में किया जा रहा है फिल्म सिटी का निर्माण
  • -तीन चरणों में पूरा होगा फिल्म सिटी का निर्माण
  • -फिल्म सिटी के निर्माण के लिए कन्सल्टेन्ट नियुक्त
  • -फिल्म सिटी की डीपीआर हो चुकी है अनुमोदित
  • -दिसम्बर, 2021 तक शुरू हो जाएगा निर्माण कार्य
Gautam Buddh Nagar : मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने जिले में प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि फिल्म सिटी के निर्माण की टेण्डर प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाये। दिसम्बर, 2021 तक इसे विकसित करने का कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी के अन्तर्गत प्रस्तावित सभी कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के लिए टाइम लाइन निर्धारित कर दी जाये। साथ ही फिल्म सिटी के निर्माण में पीपीपी गाइडलाइन्स का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। 

3 चरण में पूरा होगा
इससे पूर्व फिल्म सिटी की प्रगति की जानकारी देेते हुए अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि 1000 एकड़ में फिल्म सिटी का निर्माण किया जा रहा है। अब तक 90 प्रतिशत से अधिक भूमि पर कब्जा प्राप्त हो गया है। फिल्म सिटी की डीपीआर फाइनल की जा चुकी है तथा कन्सल्टेन्ट का चयन भी किया जा चुका है। फिल्म सिटी का विकास तीन फेज में किया जायेगा। पहले फेज में 376 एकड़, दूसरे फेज में 298 एकड़ तथा तीसरे फेज में 326 एकड़ में विकास कार्य कराये जायेंगे। प्रस्तावित भूमि में 780 में एकड़ फिल्म सिटी व 220 एकड़ व्यावसायिक कार्यों के लिए उपयोग में लाई जायेगी। यह विश्व की सबसे बड़ी फिल्म सिटी होगी। 

ये सुविधाएं मिलेंगी
प्रदेश की इस पहली फिल्म सिटी में विश्वस्तरीय आधुनिक टेक्नोलॉजी को शामिल किया जायेगा। फिल्म सिटी का एक बड़ा हिस्सा डिजिटल टेक्नोलॉजी से भी जुड़ा होगा। यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण के सेक्टर-21 में बनायी जाने वाली इस फिल्म सिटी को इंफोटेनमेन्ट सिटी कहा जाएगा। राज्य की इस पहली फिल्म सिटी में सीरियल व फिल्मों की शूटिंग के लिए विशेष स्टूडियो, एनिमेशन, वेब सीरीज, कार्टून फिल्म, डॉक्यूमेन्ट्री, डिजिटल मीडिया आदि के लिए सभी जरूरी सुविधाएं रहेंगी। फिल्म प्रोडक्शन स्टूडियो, स्पेशल इफेक्ट स्टूडियो, होटल, क्लब हाउस, वाटर बॉडी, गांव, वर्कशॉप, टूरिस्ट एण्ड एंटरटेनमेन्ट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, एम्यूजमेन्ट पार्क, कन्वेंशन सेन्टर व पार्किंग आदि भी फिल्म सिटी में प्रस्तावित किये गये हैं। 

बैठक में अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविन्द कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यीडा अरुण वीर सिंह सहित यीडा एवं सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। संचालन अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.