Lucknow News : उत्तर प्रदेश सरकार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। उत्तर प्रदेश के खेल और युवा कल्याण विभाग में अहम बदलाव हुए हैं। प्रमुख सचिव अशोक कुमार को पदमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह अब आईएएस मनीष चौहान को इस विभाग का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।
स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन विभाग में नई नियुक्ति
स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन विभाग में भी बदलाव किए गए हैं। लीना जौहरी को प्रमुख सचिव के पद से हटाकर आईएएस अमित गुप्ता को इस विभाग का प्रमुख सचिव और महानिरीक्षक निबंधन नियुक्त किया गया है। आईएएस विजेंदर पांड्या को आयुक्त कानपुर मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि आईएएस अजीत कुमार को आयुक्त चित्रकूट धाम नियुक्त किया गया है।
कानपुर और चित्रकूट के आयुक्त बदले
इसके अतिरिक्त आईएएस मुथु कुमार स्वामी को सचिव वित्त विभाग और आईएएस नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय को सचिव नियोजन विभाग नियुक्त किया गया है। आईएएस विवेक को आयुक्त आजमगढ़ मंडल नियुक्त किया गया है। जबकि आईएएस बालकृष्ण त्रिपाठी को आयुक्त विंध्याचल मंडल बनाया गया है। इसके साथ ही डॉक्टर रूपेश कुमार को महानिरीक्षक निबंधन के पद से मुक्त कर दिया गया है। इस पद पर आईएएस अमित गुप्ता को नियुक्त किया गया है।