नोएडा को पीछे छोड़ देगा यूपी का यह जिला, अब योगी आदित्यनाथ इसको बनाएंगे औद्योगिक नगरी

आज की सबसे बड़ी खबर : नोएडा को पीछे छोड़ देगा यूपी का यह जिला, अब योगी आदित्यनाथ इसको बनाएंगे औद्योगिक नगरी

नोएडा को पीछे छोड़ देगा यूपी का यह जिला, अब योगी आदित्यनाथ इसको बनाएंगे औद्योगिक नगरी

Tricity Today | Yogi Adityanath

Uttar Pradesh/Greater Noida Desk : उत्तर प्रदेश के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लिया है। आने वाले समय में नोएडा को उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी शायद नहीं कहा जाएगा, क्योंकि नोएडा की जगह झांसी लेने वाली है। झांसी को वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 20 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। अब वो समय दूर नहीं, जब नोएडा से ज्यादा नौकरियां झांसी में होगी।

झांसी वाली औद्योगिक नगर में क्या होगा खास
उत्तर प्रदेश के नोएडा के बाद अब झांसी में भी विकास और समृद्धि की लहर आएगी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बैठक में भविष्य के कई उम्मीदों को हवा दी है। बैठक में जमीन खरीदने से लेकर पद सृजन जैसे कुछ 20 प्रस्तावों पर मोहर लगाई गई है। बैठक में यह तय हुआ कि नोएडा (न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी) के बसने के पुरे 48 साल बाद अब झांसी में बसने जा रहे औद्योगिक शहर का विकास इंटरनेशनल मानकों पर किया जाएगा। यह भी दावा किया गया कि बीडा जब पूरी तरह से आकार लेगा तो नोएडा से कहीं अधिक बेहतर होगा।

47 वर्षों के बाद इतना बड़ा फैसला
यह बैठक कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निर्देशन में लगभग 47 वर्षों के बाद उत्तर प्रदेश में नोएडा की तर्ज पर औद्योगिक शहर बसाया जा रहा है। इसका विकास वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके लिए सर्वप्रथम भूमि अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है, इसके पश्चात विश्व प्रसिद्ध सलाहकार का चयन एवं मास्टर प्लान तैयार करने का कार्य किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.