तीन महिलाएं गई थीं कोरोना वैक्सीन लगवाने, कर्मचारियों ने लगा दिया रेबीज का टीका, एक की हालत खराब

आफत : तीन महिलाएं गई थीं कोरोना वैक्सीन लगवाने, कर्मचारियों ने लगा दिया रेबीज का टीका, एक की हालत खराब

तीन महिलाएं गई थीं कोरोना वैक्सीन लगवाने, कर्मचारियों ने लगा दिया रेबीज का टीका, एक की हालत खराब

Google Photo | Symbolic Photo

Shamli News : लापरवाह कर्मचारी जो न कर दें कम ही है। यूपी के शामली जिले में हेल्थ डिपार्टमेंट के कर्मचारियों विभाग को शर्मसार कर दिया। एक बुजुर्ग महिला की जान पर बन आई है। कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां कोरोना वैक्सीन लगवाने आई तीन बुजुर्ग महिलाओं को गलती से रेबीज का टीका लगा दिया गया। जब एक महिला की तबीयत खराब हुई तब स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का पता चला। इस लापरवाही के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

टीका लगवाने वाली महिलाओं में कांधला की निवासी सरोज (70 वर्ष), अनारकली (72 वर्ष) और 60 वर्षीय सत्यवती शामिल हैं। दरअसल, तीनों महिलाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की पहली वैक्सीन लगवाने के लिये पंहुची थीं। आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद कर्मचारियों ने तीनों महिलाओं को बाहर से 10-10 रुपये की खाली सिरिज मंगाकर रेबीज का टीका लगाकर अपने घर चले जाने को कह दिया।

टीका लगवाने के बाद जब सरोज घर पहुंची तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। महिला को तेज चक्कर आने के साथ ही घबराहट शुरू हो गई। उसके परिजन जल्दीबाजी में निजी डॉक्टर के पास सरोज को उपचार कराने के लिये ले गए। परिजनों ने डॉक्टरों को टीकाकरण की पर्ची दिखाई। पर्ची देख डॉक्टरों के होश उड़ गए। निजी डॉक्टर ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर महिला को रेबीज का टीका लगाया गया है। वहीं, तीनों महिलाओं के परिजनों ने मामले की जांच पड़ताल की तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की पोल खुल गई। मामले को लेकर पीड़ित महिलाओं के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने सीएमओ संजय अग्रवाल से आगे की कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अब आगे देखना ये है कि सरकार उन महिलाओं को न्याय दिलाती है या नहीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.