गाजियाबाद समेत 22 जिलों के डीआईओएस बदले, महेंद्र देव को बनाया माध्यमिक का निदेशक

यूपी शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले : गाजियाबाद समेत 22 जिलों के डीआईओएस बदले, महेंद्र देव को बनाया माध्यमिक का निदेशक

गाजियाबाद समेत 22 जिलों के डीआईओएस बदले, महेंद्र देव को बनाया माध्यमिक का निदेशक

Google Image | यूपी शिक्षा विभाग

Uttar Pradesh/Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं। इस बदलाव के तहत उपनिदेशक और संयुक्त निदेशक स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इसके साथ ही 22 जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के भी तबादले किए गए हैं।

गाजियाबाद के डीआईओएस बदले
महेंद्र देव को माध्यमिक शिक्षा निदेशक का पूर्ण चार्ज दिया। दल सिंगार यादव जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली बनाए गए हैं। अंशुमान प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक भदोही बनाए गए हैं। प्रदीप कुमार शर्मा डीआईओएस महाराजगंज बनाए गए हैं। धर्मेंद्र शर्मा उन्हें डीआईओएस गाजियाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश कुमार श्रीवास्तव डीआईओएस मुजफ्फरनगर बनाए गए हैं। सर्वेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक मुरादाबाद बने हैं। अचल कुमार मिश्र जिला विद्यालय निरीक्षक पीलीभीत बनाए गए हैं। ओमकार राणा जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ बने हैं।

इनको भी मिली नई जिम्मेदारी
रविन्द्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राकेश कुमार डीआईओएस फतेहपुर बनाए गए हैं। संजीव कुमार सिंह डीआईओएस रायबरेली बनाए गए हैं। राकेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ बने हैं। रमेश कुमार सिंह डीआईओएस मऊ की जिम्मेदारी दी गई है। देवेन्द्र गुप्ता डीआईओएस बलिया का पदभार संभालेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.