मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत, मां की हालत नाजुक

Agra News : मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत, मां की हालत नाजुक

मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत, मां की हालत नाजुक

Tricity Today | मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत

Agra News : आगरा में एक मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत हो गयी। मृतक दोनों बच्चे चचेरे भाई हैं और दोनों कमरे में सो रहे थे। मकान की छत गिरने का यह मामला थाना खैरागढ़ इलाके का है। दरअसल, 4 साल का आयुष और 15 साल का पुनीत कमरे में सो रहे थे। कमरे में आयुष की मां भी सो रही थी। रात में करीब ढाई बजे के आसपास कमरे की छत भरभरा कर गिर गयी। जैसे छत गिरी, वैसे ही दूसरे कमरे में सो रहे परिजन जाग गया। पास पड़ोस के लोग भी काफी इकट्ठे हो गए।

एसीपी महेश कुमार ने बताया कि आनन फानन में मलबे को हटाया गया और मलबे में दबकर घायल हुए तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में आयुष और पुनीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में घायल आयुष की मां का इलाज चल रहा है। इस हादसे में बाद सूचना थाने पर आई थी और फौरन पुलिस को भेजा गया। इस मामले में मृतक दोनों बच्चों के दादा ने लिख कर दिया है कि वो दोनों बच्चों का पोस्टमॉर्टम नहीं कराना चाहते और इस मामले में जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी उसके अनुसार कार्रवाही की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.