यमुना नदी में डूबकर दो दोस्तों की मौत, योगी ने जताया दुख

जालौन : यमुना नदी में डूबकर दो दोस्तों की मौत, योगी ने जताया दुख

यमुना नदी में डूबकर दो दोस्तों की मौत, योगी ने जताया दुख

Tricity Today | Yogi Adityanath

जनपद जालौन में स्थित यमुना नदी में डूबकर दो लोगों की मौत हो गई है। जिसपर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि "भगवान दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करे।" आपको बता दें कि राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील कालपी जनपद जालौन में यमुना नदी में 05 युवकों के डूबने की घटना संज्ञान में आई है। जिसमें 02 युवकों की डूबने से मृत्यु हो गयी और 03 युवकों को बचाया गया है।  

बताया जा रहा है कि हरीगंज निवासी कन्हैया दीक्षित, राहुल द्विवेदी, बबलू, किन्सुख और रामलखन सभी दोस्त किलाघाट के घाट के समीप नहाने गये थे। जिसमे कन्हैया और राहुल नहाते समय डूब गये थे। जिनकी तलाश में पुलिस प्रशासन ने गोताखोरों की टीम लगा दी थी। रात करीब डेढ बजे के आसपास कन्हैया का शव नदी से निकाला गया। उसके बाद शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे के आसपास राहुल का शव नदी से गोताखोरों ने निकाला। जैसे ही दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले गये तो दोनों के घरों में चीत्कार मच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको यमुना नदी में प्रति वर्ष किसी न किसी की डूबने से मौत की खबरें आती रहती हैं। जिन्हें तलाशने के लिए पुलिस प्रशासन भी परेशान होता है। यमुना में डूबने वाले लोगों की तलाश करने के लिये यमुना पट्टी के गांवों के गोताखोर ही एक मात्र सहारा है। यह परेशानी तब और बढ जाती है। जब रात में कोई डूब जाता है उनकी तलाश के लिए न तो लेजर लाइटें हैं और ना ही स्विम सूट है। सिर्फ गोताखोरों के कंधों पर ही सारा दारोमदार होता है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.