होली से पहले दो लोग 4 अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, देने वाले थे बड़ी वारदात को अंजाम

Hapur News : होली से पहले दो लोग 4 अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, देने वाले थे बड़ी वारदात को अंजाम

होली से पहले दो लोग 4 अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, देने वाले थे बड़ी वारदात को अंजाम

Tricity Today | दो लोग गिरफ्तार

Hapur News : सिंभावली पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सैना के जंगल से दो लोगों को चार तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरोह से जुड़े दो आरोपी अभी फरार है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

कैसे हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
गढ़मुक्तेश्वर डीएसपी स्तुति सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गांव सैना में कुछ लोगों के पास अवैध हथियार होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से गांव के रहने वाले मारूफ अली और सलीम को गिरफ्तार कर लिया।

चार तमंचे बरामद हुए
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक प्लास्टिक के कट्टे से चार तमंचे बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो साथियों के कहने पर वह तंमचों को गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के कोल्हू पर रखने के लिए जा रहे थे। दरअसल, अवैध हथियार के साथ कोल्हू संचालक को पकड़वाने की उनकी प्लानिंग थी। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.