हाईवे पर टहलने गए दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत

कुशीनगर : हाईवे पर टहलने गए दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत

हाईवे पर टहलने गए दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत

Google Photo | Symbolic Image

Kushinagar : कुशीनगर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बुधवार की सुबह फोरलेन पर टहलने गए दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने कार चालक को जमकर पीटा। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई वही चालक को पुलिस को सौंप दिया गया। 

रोजाना हाईवे पर टहलने जाते थे बुजुर्ग 
हाटा नगर के वार्ड संख्या 23 बाजार खास में दीनानाथ वर्मा(55) अपने परिवार के साथ रहते थे। दीनानाथ वर्मा रोजाना सुबह लोगों के साथ टहलने के लिए हाईवे पर जाते थे। रोजाना की तरह दीनानाथ बुधवार की सुबह करीब 5:00 बजे सोनू सिंह के साथ टहलने गई थी गोरखपुर से कसया की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। 

घटना से गुस्साए लोगों ने कार चालक को जमकर पीटा 
टक्कर लगनी से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, फिर खेत में जा गिरी। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने दोनों को हाटा सीएससी में इलाज के लिए लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने कार ड्राइवर को जमकर पीटा, उसके बाद पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

पुलिस का बयान 
हाटा कोतवाली रणजीत सिंह ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.