आप ने यूपी में सोशल मीडिया टीम नियुक्त की, जनता तक पहुंचाएगी केजरीवाल मॉडल, संजय सिंह ने दी बधाई

चुनावः आप ने यूपी में सोशल मीडिया टीम नियुक्त की, जनता तक पहुंचाएगी केजरीवाल मॉडल, संजय सिंह ने दी बधाई

आप ने यूपी में सोशल मीडिया टीम नियुक्त की, जनता तक पहुंचाएगी केजरीवाल मॉडल, संजय सिंह ने दी बधाई

Tricity Today | विपिन पाठक और वैभव प्रकाश

  • वैभव प्रकाश को प्रदेश अध्यक्ष और विपिन पाठक को महासचिव बनाया गया है
  • तुषार आर्य को उपाध्यक्ष बनाया गया है
  • विकास तिवारी को उपाध्यक्ष और अवध जोन की जिम्मेदारी दी गई है
जमीनी स्तर पर जन-जन तक पहुंचने की कोशिश में जुटी आम आदमी पार्टी अब सोशल मीडिया के जरिए यूपी में विकास का केजरीवाल मॉडल लाने के लिए अभियान चलाएगी। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने यूपी सोशल मीडिया टीम की घोषणा कर दी है। इसकी कमान वैभव प्रकाश को सौंपी गई है। जबकि विपिन कुमार पाठक प्रदेश महासचिव बनाए गए हैं। आप के यूपी प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर नवगठित टीम को बधाई दी है।

वैभव प्रकाश को प्रदेश अध्यक्ष और विपिन पाठक को महासचिव बनाए जाने के अलावा तुषार आर्य को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह पश्चिमी जोन का प्रभार भी देखेंगे। इसी तरह विकास तिवारी को उपाध्यक्ष और अवध जोन की जिम्मेदारी दी गई है। धीरेन्द्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष के अलावा इस संगठन के समन्वय का भी काम देखेंगे। नासिफ अली को सचिव व गोरखपुर मंडल का प्रभारी, अधिकार श्रीवास्तव को भी सचिव और देवीपाटन मंडल का प्रभार सौंपा गया है। 

अन्य सचिवों में श्वेता अग्रवाल-आगरा, आदर्श कुशवाहा-प्रयागराज, महफूज अहमद- आजमगढ़, राजकुमार यादव, अर्पित गिरी-वाराणसी मंडल की जिम्मेदारी संभालेंगे। दस प्रदेश सचिवों में तीन अन्य सुजीत राय को मिर्जापुर, मोहम्मद अनवर को मुरादाबाद तथा रजत शर्मा को अलीगढ़ मंडल का प्रभारी बनाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.