जनकल्याण की योजनाओं में यूपी ने बाजी मारी, दूसरे राज्यों को पछाड़ बना सिरमौर, देखें लिस्ट

विकास का प्रदेश: जनकल्याण की योजनाओं में यूपी ने बाजी मारी, दूसरे राज्यों को पछाड़ बना सिरमौर, देखें लिस्ट

जनकल्याण की योजनाओं में यूपी ने बाजी मारी, दूसरे राज्यों को पछाड़ बना सिरमौर, देखें लिस्ट

Tricity Today | CM Yogi Adityanath

  • वैश्विक आपदा के दौरान भी उत्तर प्रदेश को बड़े स्तर पर निवेश मिला
  • 25 करोड़ की आबादी वाले राज्य में सरकार ने अब तक 17 करोड़ से ज्यादा निवासियों का हालचाल जाना
  • राज्य ने कई योजनाओं में देश के अन्य सूबों को पछाड़ा
  • अब तक यूपी में 6 करोड़ 45 लाख 02 हजार 956 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं
Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की अगुवाई में उत्तर प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ रहा है। कोरोना वायरस महामारी की वैश्विक आपदा के दौरान भी उत्तर प्रदेश को बड़े स्तर पर निवेश मिला है। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में प्रदेश सरकार को कामयाबी मिली है। करीब 25 करोड़ की आबादी वाले राज्य में सरकार ने अब तक 17 करोड़ से ज्यादा निवासियों का हालचाल जाना है। हालांकि इस दौरान बुनियादी विकास के कार्य प्रभावित हुए। लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति की बदौलत राज्य ने कई योजनाओं में देश के अन्य सूबों को पछाड़ा है। उज्ज्वला योजना से लेकर पीएम आवास योजना तक हर स्कीम में उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है। 

बीमारू राज्य से श्रेणी से निकल कर यूपी विकसित राज्यों में पहले पायदान पर है। उत्तर प्रदेश ने विगत सालों में तरक्की की राह पकड़ी है। बड़ी बात यह है कि राज्य सरकार सही दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। 

इन योजनाओं में यूपी देश में सिरमौर बन कर उभरा है – 
  1. उत्तर प्रदेश ने 'उज्ज्वला योजना' के तहत 1.5 करोड़ पात्र घरों को मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराकर देश में पहला स्थान हासिल किया है। इससे नारी शक्ति सहित पूरे परिवार को धुएं से होने वाली तमाम बीमारियों से निजात मिली है।
  2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश स्वच्छ भारत मिशन के सुपथ पर तेजी से बढ़ रहा है। 2 करोड़ 61 लाख शौचालयों का निर्माण कर यूपी देश में प्रथम स्थान पर है।
  3. कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ यूपी मजबूती से लड़ रहा है। 'ट्रेस, ट्रीट, टेस्ट' की नीति को अपनाते हुए राज्य ने कोविड टेस्टिंग में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। अब तक यूपी में 6 करोड़ 45 लाख 02 हजार 956 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
  4. 'पीएम आवास योजना' के अंतर्गत 40 लाख से अधिक आवासों के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। ऐसा करने वाला यूपी देश का पहला राज्य है।
  5. सौभाग्य योजना के तहत 1 करोड़ 38 लाख घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देकर राज्य, देश में पहले पायदान पर है।
  6. पिछले 4 वर्षों में 30 मेडिकल कॉलेज स्थापित कर यूपी देश में मेडिकल कॉलेज स्थापना में शीर्ष पर है। अब प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सकीय शिक्षा व सेवाएं प्रदान करने का स्वप्न साकार हो रहा है।
  7. गन्ना व चीनी उत्पादन के क्षेत्र में राज्य, देश में शीर्ष स्थान पर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों को रिकॉर्ड 1.40 लाख करोड़ भुगतान कर मिसाल पेश की है। 'खुशहाल किसान, नए उत्तर प्रदेश की पहचान।'
  8. सूबे में अन्नदाता किसानों के हितों का सतत संरक्षण व संवर्धन हो रहा है। उत्तर प्रदेश 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' के अंतर्गत पूरे देश में सवश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य है।
  9. राज्य सरकार की नीतियों और सेवाओं ने पशुपालन क्षेत्र में एक नई क्रांति ला दी है। आज यूपी पूरे देश में पशुधन, गो संरक्षण और डेयरी फार्मिंग के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है।
  10. डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों के खाते में सब्सिडी पहुंचाने वाला यूपी पहला राज्य है।
  11. 4,571 MSME के जरिए एक वर्ष में सर्वाधिक 45,166 लोगों को रोजगार देने का रिकॉर्ड यूपी के नाम है।
  12. ई-मार्केटप्लेस GEM के माध्यम से देश में सर्वाधिक सरकारी खरीद वाला राज्य उत्तर प्रदेश है।
  13. जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश ने लक्ष्य से दोगुना हासिल किया है। योगी सरकार ने 1,01,711 स्कूलों में नल से शुद्ध जलापूर्ति पहुंचा कर रिकॉर्ड बनाया है।
  14. प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत प्रदेश में सर्वाधिक 7.02 करोड़ बैंक खाते खोले गए।
  15. इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड-2020 में उत्तर प्रदेश को पहला स्थान मिला है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.