UP STF ने दो जिंदा हैंड ग्रेनेड के साथ 6 लोगों को दबोचा, एक हत्यारोपी भी गिरफ्तार

बड़ी खबर :बड़ी खबर : UP STF ने दो जिंदा हैंड ग्रेनेड के साथ 6 लोगों को दबोचा, एक हत्यारोपी भी गिरफ्तार

UP STF ने दो जिंदा हैंड ग्रेनेड के साथ 6 लोगों को दबोचा, एक हत्यारोपी भी गिरफ्तार

Tricity Today | दो जिंदा हैंड ग्रेनेड

Lucknow : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने शनिवार को बड़ी कामयाबी हासिल की है। दो जिंदा हैंड ग्रेनेड के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें गाजीपुर के जिला पंचायत सदस्य पप्पू यादव की हत्या में शामिल हिस्ट्रीशीटर विनय सिंह उर्फ विक्की भी शामिल है। एसटीएफ ने आरोपियों को गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र से पकड़ा है। आपको बता दें कि यह सभी हैंड ग्रेनेड को बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही टीम ने दबोच लिया। एसटीएफ ने इनके खिलाफ शस्त्र एवं आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

UP STF ने बल प्रयोग करते हुए पकड़ा
एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि लखनऊ की एक टीम गाजीपुर में मौजूद थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र करण्डा के गांव बन्दीपट्टी डिहवा में गंगा किनारे कुछ लोग हैण्ड ग्रेनेड लेकर मौजूद हैं। जो इस हैण्ड ग्रेनेड को किसी बड़े अपराधी को बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के उद्देश्य से एसटीएफ की टीम ने ग्राम बन्दीपट्टी डिहवा में छापा मारा। गंगा के किनारे से 6 व्यक्तियों को आवश्यक बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

इनकी हुई गिरफ्तारी
  1. विनय सिंह उर्फ विक्की पुत्र राम आशीष सिंह
  2. महेश राजभर पुत्र महेन्द्र राजभर 
  3. नवीन पासवान पुत्र चन्द्रप्रकाश पासवान 
  4. अभिषेक सिंह पुत्र राणा प्रताप सिंह 
  5. रोहन राजभर पुत्र स्व0 राम अवध राजभर 
  6. मनीष सिंह पुत्र राकेश सिंह 
चेन्नई से लेकर आए थे हैंड ग्रेनेड
UP STF की पूछताछ में महेश राजभर ने बताया कि मेरे गांव के रहने वाले अरविन्द, रोहित और बृजभान चेन्नई में काम करते हैं, जो इस जीवित हैण्ड ग्रेनेड को वहीं से लेकर आए थे। उन्होंने हम लोगों को यह ग्रेनेड दिया। इसके बाद कहा कि इन दोनों हैण्ड ग्रेनेड को किसी अपराधी या माफिया गिरोह को बेचना है। जिस पर हम लोग गाजीपुर और वाराणसी में कई जगहों पर इसे बेचने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान नवीन के माध्यम से कुख्यात माफिया धनजी गिरोह का सक्रिय सदस्य व थाना करण्डा गाजीपुर के हिस्ट्रीशीटर विनय सिंह उर्फ विक्की से सम्पर्क हुआ।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.