उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव हुए, लोगों से की बड़ी अपील

BIG BREAKING: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव हुए, लोगों से की बड़ी अपील

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव हुए, लोगों से की बड़ी अपील

Tricity Today | Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने ट्वीट कर खुद को आइसोलेट होने की जानकारी दी थी। अब बुधवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह कोरोना की वैश्विक महामारी से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी लोगों से एहतियात बरतने के लिए कहा है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों और अफसरों-कर्मचारियों से कोरोना की जांच कराने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब से थोड़ी देर पहले ही ट्वीट कर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि, “शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।“ उन्होंने आगे लिखा है, “प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।“

बताते चलें कि मुख्यमंत्री कार्यालय के कई अफसर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के अलावा राजभवन में भी 11 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को ट्वीट करते हुए योगी ने लिखा था कि, “मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं।” 

एक दिन पहले जारी रिपोर्ट के मुताबिक सीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री के सचिव अमित सिंह, ओएसडी अभिषेक कौशिक और सीएम के प्रमुख सचिव एसपी गोयल महामारी से संक्रमित पाए गए हैं। उन सभी का इलाज चल रहा है। एहतियात बरतते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया था। उन्होंने कहा था कि अब से वह सारी बैठकें ऑनलाइन करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.