बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई मंत्रियों ने कराया टीकाकरण

Lucknow News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई मंत्रियों ने कराया टीकाकरण

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई मंत्रियों ने कराया टीकाकरण

Tricity Today | टीकाकरण कराते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन का तीसरा चरण एक अप्रैल से शुरू हो गया है। इसमें 45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। गुरुवार को कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में कोरोना टीका लगवाया।

उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। लखनऊ में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अन्य जिलों की अपेक्षा कई गुना ज्यादा है। सरकार के निर्देश पर आज से 45 वर्ष के अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया है।

बता दें, इस आयु वर्ग में करीब 2.25 करोड़ लोगों को टीका लगना है। पूरे प्रदेश में 5500 सेंटर्स पर वैक्सी्नेशन किया जा रहा है। लखनऊ के प्रमुख 35 सरकारी अस्पतालों में सोमवार से शनिवार तक वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 39 CHC-PHC पर सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को वैक्सीनेशन होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.