मेन गेट में धातु का छोटा सा टुकड़ा बांधने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप, यह होते हैं बड़े लाभ

तंत्र शास्त्र : मेन गेट में धातु का छोटा सा टुकड़ा बांधने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप, यह होते हैं बड़े लाभ

मेन गेट में धातु का छोटा सा टुकड़ा बांधने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप, यह होते हैं बड़े लाभ

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

आपने कई घरों के मेन गेट पर धातु के टुकड़े को बना हुआ या कील से ठोका हुआ देखा होगा। असल में यह कोई फैशन नहीं है बल्कि तंत्र शास्त्र का एक उपाय है। तंत्र साधक मानते हैं की धातु के एक छोटे से टुकड़े में इतनी शक्ति होती है कि उसके नीचे से निकलने वाले परिवार के सदस्यों पर वह रोजाना ऊर्जा देती रहती है। ध्यान देने वाली बात यह है की मंदिर की ही तरह धातु के एक छोटे से टुकड़े का रोजाना पूजन होना अनिवार्य है।

तंत्र साधक त्रिलोकी अज्ञात ने जानकारी दी है कि धातु का टुकड़ा प्रकृति का ही एक तत्व है। जिस तरह से रत्न और आभूषण जातक की कुंडली में कमजोर हुए ग्रहों को सामान्य करता है ठीक उसी तरह से घर के चौखट में लगाया जाने वाला धातु का टुकड़ा घर के वास्तु और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए सहायक होता है। चौखट से गुजरने वाले परिवार के सदस्यों को भी रोजाना यह धातु का टुकड़ा उर्जा प्रदान करता है। तंत्र शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए तंत्र शास्त्र के अधिकतर उपायों में घर के मुख्य द्वार को उपयोग में लाया जाता है।

उपाय करते समय रखे ख्याल : घर के मेन गेट में धातु का टुकड़ा लगाने से पहले कुछ बातों का खास ख्याल रखा जाता है। घर में एक बार धातु का टुकड़ा लगने के साल भर के अंदर उसे बदला जाना जरूरी होता है। अलग अलग धातु के टुकड़े का पूजन अलग-अलग तरह से होता है। अलग-अलग समस्याओं को देखते हुए भी धातु के प्रकार भिन्न भिन्न होते हैं।

पीतल और उपाय : यदि घर में लगातार कोई ना कोई सदस्य जल्दी-जल्दी बीमार होता है और बचत का ज्यादातर हिस्सा डॉक्टर और दवाइयों में खर्च होता है तो घर के मुख्य द्वार पर ऊपर की ओर छोटा सा पीतल का टुकड़ा लगाने से लाभ हासिल होता है। पीतल का टुकड़ा लगने के बाद रोजाना इस बार सुबह शाम हल्दी का तिलक लगाकर पूजन करने से यह उपाय सिद्ध होता है।

चांदी का टुकड़ा : यदि घर व्यापार और नौकरी में तनाव की स्थिति पैदा होती है। तमाम प्रयासों के बाद भी सफलता हासिल नहीं होती तो चांदी का टुकड़ा घर के मुख्य द्वार पर लगाने से लाभ हासिल होगा। मुख्य द्वार पर चांदी का छोटा सा तार कील के माध्यम से ठोक कर लगाया जाता है। रोली से और कपूर से इस टुकड़े का रोजाना पूजन करना अनिवार्य माना जाता है।

तांबे का उपाय : घर के मुख्य द्वार पर तांबे का छोटा सा टुकड़ा लगाने से चल अचल संपत्ति संबंधी लाभ हासिल होता है। इस टुकड़े को मेन गेट के बाहर की तरफ बायीं और लगाया जाता है। इस धातु का टुकड़ा लगाए जाने के बाद उसे पंचामृत से सिद्ध भी किया जाता है। इस उपाय को करने के बाद रोजाना जल से अभिषेक करने से घर में लाभ हासिल होगा।

लोहे का उपाय : यदि घर में अनावश्यक रूप से वाद-विवाद होता है। इन विवादों की वजह से सामाजिक कार्यों में बाधा आती है और अपमान उठाना होता है तो घर के मुख्य द्वार पर लकड़ी की चौखट पर तीन लोहे की कीलें गाड़ने से लाभ हासिल होगा। रोजाना केसरिया रंग के सिंदूर को घी में मिलाकर कीलों को तिलक करने से घर में शांति बनी रहेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.