पीड़ितों को मिल रहा न्याय, जिम्मेदारों पर हो रही बड़ी कार्रवाई

यूपी में प्रियंका गांधी का दिखा दम : पीड़ितों को मिल रहा न्याय, जिम्मेदारों पर हो रही बड़ी कार्रवाई

पीड़ितों को मिल रहा न्याय, जिम्मेदारों पर हो रही बड़ी कार्रवाई

Google Image | प्रियंका गांधी

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की सक्रियता से कहीं ना कहीं पीड़ितों को न्याय मिलता दिख रहा है। बात चाहे लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद 8 लोगों की मौत की हो, या फिर हाल ही में हुए आगरा पुलिस कस्टडी के दौरान अरुण वाल्मीकि की मौत का प्रकरण हो। इन दोनों ही जगहों पर यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका की सक्रियता से प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने पर विवश हुई है। वहीं जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई कर रही है।

19 अक्टूबर को सफाई कर्मी की हुई थी मौत
बता दें कि बीते 19 अक्टूबर को आगरा में सफाई कर्मी अरुण वाल्मीकि की पुलिस हिरासत के दौरान मौत हो गई थी अरुण पर माल खाने से 25 लाख की चोरी का आरोप था जिसको लेकर जगदीशपुर थाने की पुलिस अरुण को थाने ले आई थी। पुलिस कस्टडी में अरुण की मौत के बाद आगरा पुलिस सवालों के घेरे में आ गई थी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रियंका गांधी बीते 20 अक्टूबर को लखनऊ से आगरा के लिए रवाना हो गई। आनन-फानन में प्रियंका को पुलिस ने आगरा एक्सप्रेस वे के एंट्री पॉइंट पर रोक लिया था जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई थी।

सफाई कर्मी मौत मामले में एसएसपी पर गिरी गाज
प्रियंका को रोके जाने के बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर लखनऊ के पुलिस लाइन ले आई थी। इसी बीच आगरा जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया। साथ ही इस मामले से जुड़े 5 आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर उनके ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। करीब 1 घंटे की पुलिस हिरासत में रखने के बाद दबाव में आई सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए आगरा जाने की अनुमति दे दी थी। वहीं शनिवार शाम आगरा के एसएसपी मुनिराज भी हटा दिए गए हैं। बता दें कि ऐसा ही कुछ प्रियंका की सक्रियता के चलते लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में भी देखने को मिला था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.