यूपी में तेजी से हो रहा मतदान, जानिए 11 बजे तक सभी 8 सीटों पर कितने प्रतिशत लोगों ने दिए वोट

लोकसभा चुनाव 2024 : यूपी में तेजी से हो रहा मतदान, जानिए 11 बजे तक सभी 8 सीटों पर कितने प्रतिशत लोगों ने दिए वोट

यूपी में तेजी से हो रहा मतदान, जानिए 11 बजे तक सभी 8 सीटों पर कितने प्रतिशत लोगों ने दिए वोट

Google Image | symbolic Image

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ मतदान हो रहा है। सुबह 11:00 बजे का रुझान सामने आ गया है। निर्वाचन आयोग की तरफ से वोट प्रतिशत आंकड़ा जारी किया गया है। उसके मुताबिक सुबह 11:00 बजे तक पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सहारनपुर में वोटिंग हुई है। वहीं, अगर सबसे कम की बात की जाए तो मुजफ्फरनगर में 24.30% मतदान हुआ है, लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों कहना है कि आने वाले समय में मतदान प्रतिशत तेजी से बढ़ेगा।

सुबह 11:00 बजे तक कितना मतदान हुआ
मुजफ्फरनगर में 24.30% मतदान
मुरादाबाद में 25% मतदान 
पीलीभीत में 26.88% मतदान
कैराना में 25.89% मतदान
सहारनपुर में 29.5% मतदान 
बिजनौर में 25.54% मतदान
नगीना में 26.43% मतदान

कहां कितने उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव
उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीट पर कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 7 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। सबसे अधिक 14 उम्मीदवार कैराना सीट से हैं। इसके अलावा नगीना और रामपुर से सबसे कम 6-6 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी की इन 8 सीटों पर कुल 1,44,01,543 मतदाता हैं और 14,845 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 18,662 ईवीएम कंट्रोल यूनिट, 18,734 बैलेट यूनिट और 19,603 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। लगभग 50% मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। महिला, युवा कर्मी और दिव्यांग वोटरों के लिए कुल 224 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सी-विजिल पर अब तक 448 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 233 का 100 मिनट के भीतर निस्तारण किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.