सुबह 9 बजे तक कम पड़े वोट, जानिए यूपी की सीटों पर कितने प्रतिशत मतदान हुआ

लोकसभा चुनाव 2024 : सुबह 9 बजे तक कम पड़े वोट, जानिए यूपी की सीटों पर कितने प्रतिशत मतदान हुआ

सुबह 9 बजे तक कम पड़े वोट, जानिए यूपी की सीटों पर कितने प्रतिशत मतदान हुआ

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के 8 लोकसभा क्षेत्रों में शुक्रवार (19 अप्रैल) को पहले चरण का मतदान होगा। सुबह 9:00 बजे तक कितने प्रतिशत वोट पड़े, इसका डाटा जारी हो गया है। सबसे कम कैराना में वोट पड़े हैं। जबकि नगीना में अभी तक सबसे ज्यादा मतदान हुआ है।

सुबह 9:00 बजे तक कहां पर कितने वोट पड़े
कैराना में 9.02% मतदान
मुजफ्फरनगर में 12.1% मतदान 
मुरादाबाद में 11.76% मतदान 
पीलीभीत में 13.8% मतदान 
रामपुर में 10.66% मतदान 
नगीना में 13.6% मतदान
सहारनपुर में 11% मतदान

आठों लोकसभा क्षेत्रों में 14,845 मतदान केंद्र बनाए
निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जानकारी के मुताबिक 14,845 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 3,571 को क्रिटिकल माना जा रहा है। इनमें 50% मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। व्यवस्था को देखने के लिए कई अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया है। आकस्मिक घटनाओं से निपटने के लिए एयर एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर की व्यवस्था भी की गई है।

कहां कितने उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव
कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 7 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। सबसे अधिक 14 उम्मीदवार कैराना सीट से हैं, जबकि नगीना और रामपुर से सबसे कम 6-6 उम्मीदवार लड़ रहे हैं।

पहले चरण से जुड़ी प्रमुख जानकारियां
इन सीटों पर कुल 1,44,01,543 मतदाता हैं और 14,845 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 7 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। इसके अलावा 18,662 ईवीएम कंट्रोल यूनिट, 18,734 बैलेट यूनिट और 19,603 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। लगभग 50% मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। महिला, युवा कर्मी और दिव्यांग वोटरों के लिए कुल 224 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सी-विजिल पर अब तक 448 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 233 का 100 मिनट के भीतर निस्तारण किया गया। 16 मार्च से 17 अप्रैल के बीच करीब 9.72 करोड़ रुपये की शराब, नकदी और नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.