बंदूक के साये में पूरी हुईं शादी की रस्में, अपहरण की धमकी, पुलिस तैनात

Meerut News :  बंदूक के साये में पूरी हुईं शादी की रस्में, अपहरण की धमकी, पुलिस तैनात

बंदूक के साये में पूरी हुईं शादी की रस्में, अपहरण की धमकी, पुलिस तैनात

Google image | बंदूक के साये में पूरी हुईं शादी की रस्में, अपहरण की धमकी, पुलिस तैनात

मेरठ (आकृति सिंह) : यूपी के मेरठ में दूल्हे के अपरहण की धमकी के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। विवाह स्थल के आसपास ड्रोन से निगहबानी की गई। शादी की सभी रस्में बंदूकों के साये में पूरी की गईं। एक युवक ने लड़की और उसके परिवार को धमकी दी कि वह विवाह समारोह से दूल्हे को अगवा कर लेगा। युवक खुद को लड़की का पूर्व पति बता रहा था। धमकी के बाद युवती के परिजनों ने इस मामले की पुलिस से शिकायत की थी। 

पीड़ित परिवार का आरोप
मेरठ के एसपी सिटी पीयूष कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम अजय कुमार है। 28 साल के आरोपी का दावा है कि उसकी युवती से शादी हो चुकी है। इतना ही नहीं, उसका यह भी कहना है कि लड़की के पिता ने उसे 12 लाख रुपये उधार लिए थे। हालांकि लड़की और उसके परिजनों ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। पीड़ित परिवार ने अजय पर आरोप लगाया कि उसने 14 लाख रुपए की मांग करने के साथ ही दूल्हे के अपहरण की धमकी दी है। 

साल-2013 में हुई थी शादी
आरोपी अजय कुमार का कहना है कि लड़की के पिता ने उससे लिए हुए पैसे अब तक वापस नहीं किए हैं। उसने यह भी दावा किया कि साल-2013 में उसकी शादी उस युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों एक साथ रह रहे थे। आरोपी का कहना है कि लड़की उसकी मां की कीमती चीजें और नकदी लेकर चली गई थी। उसने यह भी बताया कि उन दोनों की शादी कोर्ट में रजिस्टर्ड है। इसके बाबजूद वह दूसरी शादी कर रही है। 

क्या कहती है पुलिस
एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि आरोपी ने एक ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट जारी किया है। जांच में वह फर्जी पाया गया है। पुलिस इस मामले की विस्तार से जांच कर रही है। लड़की का कहना है कि उसका अजय से कोई रिश्ता नहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.