महिलाओं का कोरोना टीकाकरण नहीं होने पर भड़कीं महिला कल्याण की अधिकारी, 4 जिलों का किया दौरा

UP News: महिलाओं का कोरोना टीकाकरण नहीं होने पर भड़कीं महिला कल्याण की अधिकारी, 4 जिलों का किया दौरा

महिलाओं का कोरोना टीकाकरण नहीं होने पर भड़कीं महिला कल्याण की अधिकारी, 4 जिलों का किया दौरा

Tricity Today | Symbolic Photo

उत्तर प्रदेश के राजकीय गृहों में उच्चाधिकारियों द्वारा किये जा रहे निरीक्षण के अंर्तगत मुख्यालय से उपनिदेशक महिला कल्याण प्रेमवती, अनु सिंह, आशुतोष कुमार, पुनीत मिश्रा और बीएस निरंजन द्वारा अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर और लखनऊ मंडलों के गृहों का दौरा किया गया है। इस दौरान लखनऊ स्थित पाश्चातवर्ती देखरेख संगठन-बालक, कानपुर, इटावा और अयोध्या स्थित महिला शरणालय, संप्रेक्षण गृह-किशोर, प्रयागराज स्थित संप्रेक्षण गृह किशोर और बालगृह बालिका का निरीक्षण किया गया है।

निरीक्षण के दौरान प्रयागराज संप्रेक्षण गृह किशोर में टेबिल टेनिस खेलने की सुविधा उपलब्ध थी। जबकि इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। उप निदेशक पुनीत कुमार मिश्रा ने प्रभारी अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से बच्चों के खेलकुद की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया। 

कानपुर स्थित महिला शरणालय में महिलाओं का वैक्सिनेशन ना होने पर उप निदेशक अनु सिंह ने नाराजगी दिखाते हुए आगामी सप्ताह में इसे सुनिश्चत कराने के निदेर्श दिए है। जबकि अयोध्या संप्रेक्षण गृह में निरंतर किशोरों का कोविड टेस्ट कराया जा रहा है। 8 जून को आई रिपोर्ट में सभी किशोरों की रिपोट नेगेटिव आने और निरंतर जनपद में संस्थाओं को सेनेटाइज किये जाने पर उप निदेशक आशुतोष सिंह ने संतुष्टि जताई।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.