व्यस्त के बावजूद योगी आदित्यनाथ पहुंचे घर, बेटे को देख सावित्री देवी हुई भावुक

मां तो दुनिया है : व्यस्त के बावजूद योगी आदित्यनाथ पहुंचे घर, बेटे को देख सावित्री देवी हुई भावुक

व्यस्त के बावजूद योगी आदित्यनाथ पहुंचे घर, बेटे को देख सावित्री देवी हुई भावुक

Google Image | योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी से मिलने पहुंचे

Uttar Pradesh News :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मंगलवार को देहरादून के जॉली ग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब 85 वर्षीय सावित्री देवी की आंखों में समस्या के चलते उनका इलाज अस्पताल के विशेष वार्ड में किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

भाजपा की बैठक से पहले मां को दिया समय
अपनी व्यस्तताओं के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां की तबीयत का हाल जानने के लिए दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बीजेपी बैठक से पहले देहरादून पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने अपनी मां का हालचाल लिया और डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर जानकारी ली। अपने बेटे योगी आदित्यनाथ को देख मां सावित्री देवी भावुक हो गई। मुख्यमंत्री के इस दौरे के चलते अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। 

ऋषिकेश एम्स में चल रहा इलाज
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सावित्री देवी को नियमित देखभाल में रखा गया है और उनकी सेहत में अपेक्षित सुधार के संकेत मिल रहे हैं। इससे पहले जून 2024 में भी उन्हें ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड पुलिस और देहरादून प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर हैं। अस्पताल परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.